फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   नौ माह से दवा विहीन होम्योपैथिक अस्पताल

नौ माह से दवा विहीन होम्योपैथिक अस्पताल

Tue, 29 Jul 2014 05:30 AM IST
Unnao
Unnao Updated Tue, 29 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पुरवा। जिला अस्पताल के आयुष विभाग में दवाएं न होने के बाद अब पुरवा के होम्योपैथिक चिकित्सालय में भी दवाओं का टोटा होने की बात सामने आई है। यहां नौ माह से दवाएं न होने से मरीजों को समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में डाक्टर मरीजों को बाजार से दवाएं खरीदने की सलाह दे रहे हैं। अस्पताल में कई बार दवाओं को लेकर हंगामा भी हो चुका है।
विज्ञापन

स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र मेें 25 मई 2013 को शासन ने होम्योपैथिक अस्पताल की स्थापना की थी। यहां रोजाना 200-300 मरीजों का पंजीकरण होता था। यहां पर मरीज उल्टी, दस्त, बुखार से लेकर पथरी व लीवर संबंधी समस्याओं का इलाज कराने आ रहे थे। मगर अक्टूबर 2013 से यहां दवाओं का टोटा है, जो अभी तक जारी है। क्षेत्र के शमशाद आलम, संजय शुक्ला, सज्जन लोधी, हंसराज सोनी, शिवम त्रिवेदी, अल्का दीक्षित, सोनम आदि ने तत्काल व्यवस्था में सुधार की मांग सीएमओ से की है। प्रभारी डॉ. रामखिलावन का कहना है कि उच्चाधिकारियों को इस समस्या के बारे में कई बार अवगत कराया। दवाओं की खरीद के लिए प्रयास जारी हैं। जैसे ही दवाएं आती हैं, मरीजों को उसका लाभ दिया जाएगा। एसडीएम हरीलाल यादव का कहना है कि समस्या को देखते हुए डीएम को पत्र भेजकर समस्या का निदान कराएंगे। वहीं भाजपा सदन नेता व विधान परिषद सदस्य हृदयनारायण दीक्षित ने भी स्वास्थ्य मंत्री से मामले में बात करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

......................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed