{"_id":"40-191246","slug":"Unnao-191246-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद का दीदार, मिलीं खुशियां अपार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद का दीदार, मिलीं खुशियां अपार
Unnao
Updated Tue, 29 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। रमजान माह में रोजों के बाद सोमवार को चांद की तस्दीक होने के बाद मस्जिदों से ईद का एलान किया गया। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को फोन पर ईद होने की खुशखबरी सुनाई। वहीं ईद की तैयारियों को लेकर शाम से देर रात तक लोग बाजारों में निकलकर खरीदारी करते रहे। उधर, जिला व पुलिस प्रशासन मस्जिदों में सफाई व सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी कराने में लगा रहा। शहर में बीते कई दिनों से ईद की तैयारियों को लेकर बाजार में भीेड़ उमड़ रही थी। लोग कपड़ाें के अलावा ज्वैलरी, खास पकवान सिवइयां और फल आदि की खरीददारी में जुटे हुए थे। अरब देशों में रविवार को चांद दिखने के बाद सोमवार को ईद मनाए जाने की सूचना पर लोग उम्मीद कर रहे थे कि यहां भी सोमवार को चांद के दीदार हो जाएंगे। लेकिन आसमान पर बादल होने की वजह से लखनऊ व कानपुर में तस्दीक की गई। जिसके बाद मंगलवार को ईद होने का एलान किया गया। लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। जो रोजेदार मस्जिदों और घरों में एतकाफ में बैठकर खुदा की इबादत में मशगूल थे वह भी बाहर आए और लोगों से मिले। शाम को पूरे शहर में लोगाें की काफी भीड़ दिखी। महिलाओं व बच्चों ने बाजारों में जमकर खरीददारी की।
इनसेट......
जर्जर तारों की कराई गई मरम्मत
ईद के मौके पर बिजली विभाग के अधिकारियाें ने सभी मुस्लिम क्षेत्रों में जर्जर तारों की मरम्मत के लाइनमैनों को आदेश दिए। इसके बाद शहर की सभी मस्जिदों और यहां को जाने वाले रास्तों पर बिजली के तारों को ठीक किया गया।
इनसेट........
मस्जिदों की हुई साफ-सफाई
नगर पालिका प्रशासन ने ईद को देखते हुए मुस्लिम मोहल्लों में सफाई व्यवस्था में तेजी ला दी। सोमवार को नगर पालिका का सफाई अमला मस्जिदों के आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा रहा। साफ-सफाई के साथ चूने का छिड़काव भी किया गया। मस्जिदों के पास पानी के टैंकरों की व्यवस्था कराने के भी आदेश दिए गए। इसके अलावा मस्जिदों के आसपास के क्षेत्रों में गंदे जानवरों को पकड़ने के लिए भी पालिका प्रशासन जुटा रहा। नगर पालिका की अधिशाषी अधिकारी रोली गुप्ता ने बताया कि ईद को देखते हुए सफाई व्यवस्था का काम तेजी के साथ कराया जा रहा है। इसी के चलते सोमवार को ईदगाह व इसके आसपास सफाई कराई गई।
विज्ञापन
इनसेट........
कहां कितने समय और कौन पढ़ाएगा ईद-उल-फित्र की नमाज
1-बड़ी ईदगाह में 8 बजे- मौलाना निसार अहमद मिस्बाही
2-मदीना मस्जिद तकीनगर में 7.45 बजे कारी तौसीफ रजा
3-कंजी मस्जिद में 8.30 बजे हाफिज अब्दुल हफीज
4-छोटी ईदगाह में 8.15 बजे हाफिज अब्दुल मजीद
5-काजी बुद्धन शाह स्टेशन रोड में 8.45 बजे कारी समीनूरी
6-मदीना मस्जिद अनवार नगर में 8.15 बजे हाफिज बरकत अली
7-अताउल्ला मस्जिद सदर बाजार में 7.15 बजे कारी हसीब
बांगरमऊ प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र की ईदगाह में 8.30 बजे जियाउल आफरीन ईद की नमाज पढ़वाएंगे। इसके अलावा दरगाह यासीनिया सैय्यदवाड़ा में 8.30 बजे मौलान मुबीन, फारुके आजम नसीमगंज मस्जिद में 8.30 बजे मौलाना मुरसलीन खां, आलिम शाह नानामऊ रोड तिराहा मस्जिद में 9 बजे हाफिज इस्लामुद्दीन नमाज पढ़वाएंगे।