फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ठंडे बस्ते में रेन वाटर हार्वेस्टिंग योजना

ठंडे बस्ते में रेन वाटर हार्वेस्टिंग योजना

Tue, 29 Jul 2014 05:30 AM IST
Unnao
Unnao Updated Tue, 29 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। जल संरक्षण कार्यक्रम के तहत जिले के सरकारी भवनों में मानसून से पहले रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की योजना ठंडे बस्ते में चली गई है। सरकारी भवनों की बात तो दूर नगर पालिका अपने भवन में ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगा पाया है। नगर पालिका के अधिकारियों की लापरवाही से बारिश का पानी भूगर्भ में न जाकर नालों में बह रहा है।
विज्ञापन

भूगर्भ जलस्तर में सुधार के लिए रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम के माध्मय से बारिश का पानी जमा किया जाता है। बारिश के पानी को अधिक मात्रा में भूगर्भ में पहुंचाने के लिए शासन स्तर से सभी सरकारी भवनों में रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत जिला प्रशासन ने दो माह पूर्व नगर पालिका प्रशासन को इसकी जिम्मेदारी सौंपी थी। जिला प्रशासन के निर्देश के बाद भी नगर पालिका प्रशासन अब तक किसी भी सरकारी भवन में रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगा पाया है। वहीं रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की योजना नगर पालिका के भवन में भी पूरी नहीं हो पाई है। यह हाल तब है जब अब मानसून का सफर समाप्त होने को पहुंच रहा है।
विज्ञापन

इनसेट.......
क्या है रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
भूगर्भ जलस्तर को बढ़ाने के लिए बारिश के पानी को रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के जरिए भवन की छत पर ही जमा किया जाता है। इसके बाद पानी को एक पाइप के जरिए जमीन में बने एक टैंक में स्टोर किया जाता है। जहां से पानी को प्राकृतिक तरीके से फिल्टर कर उसे बोरिंग के जरिए भूगर्भ में भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट..........
खराब सिस्टम को मरम्मत का इंतजार
जिले के कई सरकारी भवनों में लाखों रुपये खर्च कर कई साल पहले रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाए गए थे। इस बीच मरम्मत के अभाव में वह पूरी तरह से ही खराब हो गए। सरकारी विभाग के अधिकारियों की माने तो जिले के कई सरकारी विभागों में पहले से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगे हैं। उन्हें मरम्मत कर प्रयोग में ला सकते हैं।

इनसेट.........
टेंडर न होने से रुकी प्रक्रिया
नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी रोली गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की योजना बनाई गई थी। योजना को पूरा करने के लिए अभी तक टेंडर प्रक्रिया को पूरा नहीं किया जा सका है। टेंडर होने के बाद ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लगाया जा सकेगा।
.....................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed