{"_id":"40-191242","slug":"Unnao-191242-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
Unnao
Updated Tue, 29 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। नगर में हुए दोहरे हत्याकांड के खुलासे के लिए हरदोई और उन्नाव की पुलिस संवेदनशील नहीं दिखाई दे रही है। एक पखवारे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हत्याकांड का खुलासा अधर में लटकता दिखाई दे रहा है। इसके चलते मृतक परिजनों में आक्रोश पनप रहा है।
गत 14 जुलाई को हरदोई-उन्नाव सीमा पर नगर में हरईपुर मार्ग की रेलवे क्रासिंग गेटमैन उपेंद्र प्रकाश की धारदार हथियारोें से वार करके हत्या कर दी गई थी। इसी तर्ज पर उसके मित्र नगर के मोहल्ला गुलबहा निवासी नंदालाल बाबा की भी गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। घटना से आक्रोशित नागरिकों ने तीन घंटे तक हरदोई-उन्नाव मार्ग जाम कर दिया था। मौके पर पहुंचे हरदोई एएसपी गोविंद अग्रवाल ने नंदालाल बाबा की रिपोर्ट बांगरमऊ तथा उपेंद्र प्रसाद का मुकदमा मल्लावां थाने में दर्ज किया गया था। उन्होंने 48 घंटे में दोहरे हत्याकांड के खुलासे के सख्त निर्देश दिए थे। मल्लावां पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी। लेकिन सुराग न मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया था। एक पखवारे बाद भी इसका खुलासा न होने से परिजनों में आक्रोश पनपता जा रहा है। इस संदर्भ में बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी सुभाषचंद्र तिवारी ने बताया कि पुलिस हत्याकांड के खुलासे के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।