{"_id":"40-177830","slug":"Unnao-177830-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में बसें जाने से यात्रियों की मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में बसें जाने से यात्रियों की मुसीबत
Unnao
Updated Sun, 13 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। लोकसभा चुनाव में सुरक्षाकर्मियों व मतदान कर्मचारियों को लाने व ले जाने के लिए रोडवेज बसों को लगा देने से यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। जिले के कई लोकल रूटों से रोडवेज बसों के हट जाने से डग्गामार वाहनों की चांदी हो गई है।
एआरएम आरबी विश्वकर्मा ने बताया कि रोडवेज बेड़े की 70 बसों में से 35 बसों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। यह सभी बसें चुनाव संपन्न होने के बाद ही बेड़े में लौट सकेंगी। वहीं रोडवेज बसों की कमी होने से डग्गामार वाहनों की चांदी हो गई है। लोकल रूट पर रोडवेज बसों की कमी होने पर डग्गामार वाहन यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर मनमाना किराया वसूल रहे हैं।