फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   मतभेद भुला लखनऊ रैली सफल बनाएं

मतभेद भुला लखनऊ रैली सफल बनाएं

Mon, 10 Feb 2014 05:43 AM IST
Unnao
Unnao Updated Mon, 10 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की पुरवा कार्यालय में हुई बैठक में दो मार्च को लखनऊ में भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की विशाल रैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष नूतन सिंह (प्रवीन) ने कार्यकर्ताओं से अपील की आपसी मतभेदों को भुलाकर हर हाल में नरेन्द्र मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए कमर कस लें। जिला महामंत्री कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया रैली के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए वाहन रैली निकाली जाएगी। हर बूथ पर जाकर लोगों को रैली में ले जाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मतदाता पंजीकरण अभियान जिला प्रभारी रत्नेश सिंह चंदेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह गांव-गांव जाकर देखें कि जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो गई है उनका मतदाता सूची में नाम है या नहीं। नाम न होने पर बढ़वाएं और मतदान के लिए प्रेरित भी करें। बैठक में संजय गुप्ता, सुशील सोनी, सर्वेश पांडेय, नितिन त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष देशराज रावत, सतीश रावत, विजय गुप्ता, आलोक कुशवाहा, राममोहन सिंह, सुरेश शुक्ला, मधुर द्विवेदी, रामेन्द्र सिंह, जयशंकर चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed