फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   सपा, भाजपा ने बढ़ाई हिंदू-मुस्लिम में खाई

सपा, भाजपा ने बढ़ाई हिंदू-मुस्लिम में खाई

Sun, 19 Jan 2014 05:49 AM IST
Unnao
Unnao Updated Sun, 19 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। सपा और भाजपा ने हिंदू-मुस्लिम के बीच खाई बढ़ाई है। दोनों पार्टियां आपसी गंगा-जमुनी तहजीब की दुश्मन बनी हैं। सपा सरकार में अब तक 115 सांप्रदायिक दंगे हो चुके हैं। यह सपा सरकार की नाकामी है।
विज्ञापन

ये बातें बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहीं। नसीमुद्दीन शनिवार को सिविल लाइंस स्थित बांगरमऊ हाउस में प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री चौधरी अशोक कुमार सिंह बेबी को बसपा में शामिल होने के दौरान आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक तरफ दंगे हो रहे थे दूसरी तरफ अब्बा, बेटा व चच्चा परिवार के साथ महोत्सव में डांस देख रहे थे। महोत्सव में खर्च हुए धन का कुछ अंश भी दंगा पीड़ितों को मिल जाता तो उनका काफी भला हो जाता। कहा कि एंबुलेंस बसपा शासनकाल में ली गई थी, लेकिन उसको नाम समाजवादी सेवा दिया गया। उन्होंने कांग्रेस को पूंजीपतियों की पार्टी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री चौधरी अशोक कुमार सिंह बेबी ने कहा कि बसपा सर्वसमाज को एक साथ लेकर चल रही है। यही एकमात्र पार्टी है जहां कोई भेदभाव नहीं है। बसपा के लोकसभा प्रत्याशी ब्रजेश पाठक ने कहा कि उन्होंने हमेशा उन्नाव की सेवा की है। उन्नाव को विकसित करना ही उनका लक्ष्य है। संचालन बसपा के जिलाध्यक्ष दिनेश गौतम ने किया। इस दौरान सदस्यता ग्रहण समारोह को बार अध्यक्ष गिरीशचंद्र मिश्र, पूर्व अध्यक्ष सतीश दुबे, कमलेश सिसोदिया, रामऔतार यादव, इरशाद खां ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed