फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   बेखौफ: बिजली चोरों ने अफसरों को खदेड़ा

बेखौफ: बिजली चोरों ने अफसरों को खदेड़ा

Fri, 17 Jan 2014 05:47 AM IST
Unnao
Unnao Updated Fri, 17 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। शहर में बिजली चोरी, कनेक्शन की जांच और बकाया वसूलने गई बिजली विभाग की टीम और पीएसी को उत्तेजित भीड़ ने खदेड़ दिया। भारी विरोध को देखते हुए टीम बैरंग लौट गई। एसडीओ ने बताया पुलिस सुरक्षा मिलने के बाद क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को विद्युत विभाग ने केसरगंज मोहल्ला में उपभोक्ता कैंप का आयोजन किया था। इस दौरान एसडीओ प्रशांत गुप्ता ने जेई व अन्य कर्मचारियों के अलावा पीएसी जवानों को साथ लेकर घर-घर चेकिंग अभियान चलाया। दोपहर बाद टीम मोहल्ला केसरगंज कहारन अड्डा पहुंची। कई घरों में महिलाओं ने घर पर किसी पुरुष के मौजूद न होने की बात कहकर जांच करने आए बिजली विभाग कर्मियों को लौटने को कहा। मौके पर मौजूद एसडीओ प्रशांत गुप्ता ने सिर्फ मीटर देखने की बात कही तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। टीम ने कटिया लगाकर बिजली चोरी करते पकड़े तीन लोगों से खपत के अनुसार 22,000 रुपये शमनशुल्क जमा कराकर कनेक्शन नियमित किया। कार्रवाई होते देख लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने पीएसी जवानों को साथ लेकर चेकिंग के दौरान धमकाने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। टीम ने सख्ती दिखाई तो लोगों ने घेर लिया। लोगों ने हर महीने रुपये लेकर जाने वाले मीटर रीडरों को मौके पर बुलाने की मांग की। विरोध बढ़ने पर टीम ने भागकर बचाव किया। पीएसी के जवानों ने स्थानीय पुलिस की गैरमौजूदगी में विरोध और धक्कामुक्की करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इसके बाद एसडीओ को टीम लेकर बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

एसडीओ प्रशांत गुप्ता ने बताया उन्होंने एक्सईएन सहित अन्य उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दे दी है। उन्होंने बताया कोतवाली से फोर्स मिलने के बाद ही विभाग क्षेत्र में सघन अभियान चलाएगा।भरतमिलाप मोहल्ला में आयोजित उपभोक्ता शिविर में 50 पुराने बकाएदारों ने ओटीएस स्कीम का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। जबकि 28 ने मौके पर ही पूरा भुगतान कर दिया। उन्होंने बताया बकाया न जमा करने पर 15 कनेक्शन काटे गए। जबकि कटिया लगाकर बिजली चोरी कर रहे तीन लोगों से शमन शुल्क जमा कराया गया। बताया शिविर में कुल 4.14 लाख रुपये बकाया जमा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed