{"_id":"40-166769","slug":"Unnao-166769-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Unnao
Updated Thu, 16 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
सदर कोतवाली क्षेत्र के नेवाजखेड़ा गांव निवासी मनोज (26) पुत्र धनपत मंगलवार रात गंगाघाट थाना क्षेत्र के नई बस्ती गांव में ससुराल जा रहा था। हाइवे पर त्रिभुवनखेड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर खंती में चली गई। इससे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पति की मौत के बाद पत्नी सुनीता का बुराहाल है। परिजनों ने बताया मनोज की छह महीने पहले शादी हुई थी।
उधर हसनगंज थानाक्षेत्र में बुधवार सुुबह दो बाइकसवारों में भिड़ंत हो गई। थाना क्षेत्र के दरिहट गांव निवासी प्रवीण कुमार (25) पुत्र सूरजपाल मां गोदावरी (60) को बाइक में बैठाकर मियागंज निवासी मामा के यहां जा रहा था। हसनगंज-मियागंज मार्ग पर नेपालपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रवीण और उसकी मां गोदवारी के अलावा दूसरी बाइक पर सवार पारापुर गांव निवासी मनोज (30) पुत्र लालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने तीनों को स्वास्थ्यकेंद्र में भर्ती कराया। यहां सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।