{"_id":"40-166768","slug":"Unnao-166768-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष के प्रस्तावों पर सभासद भड़के ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष के प्रस्तावों पर सभासद भड़के
Unnao
Updated Thu, 16 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। नगरपालिका परिषद की बैठक में सभासदों ने अध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। नौबत आपसी हाथापाई तक आ गई । हंगामा कर रहे सभासदों ने अध्यक्ष पर मनमाने ढंग से प्रस्तावों को पारित कराने और उनके प्रस्तावों को खारिज करने का आरोप लगाया।
बुधवार सुबह नगरपालिका परिषद बोर्ड बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता ने कई प्रस्ताव पेश कर उन्हे पारित कराने का प्रयास किया। प्रस्तावों को सिरे से खारिज कर हंगामा कर रहे सभासदों ने अध्यक्ष पर मनमानी करने का आरोप लगाया। नगर पालिका अध्यक्ष ने अप्रैल 2013 से सितंबर 2013 तक के आय-व्यय का लेखा अनुमोदन किया। साथ ही दाखिल-खारिज की कार्यवाही में आवेदक की ओर से समाचार पत्र में विज्ञापन निकलवाने का प्रस्ताव कर निर्धारण अधिकारी ने पेश किया । इस पर सभासदों ने हंगामा करते हुए कहा दाखिल-खारिज की प्रक्रिया में पालिका की जिम्मेदारी है कि वह विज्ञापन निकलवाए। सभासदों के हंगामे पर कर निर्धारण अधिकारी के प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया दाखिल-खारिज प्रक्रिया में 15-20 पत्रावलियों के विज्ञापन का खर्चा नगर पालिका उठाएगी। इसके साथ जलकल अभियंता की ओर से घरेलू जल संयोजन पर प्रति माह 50 रुपये कर वृद्धि प्रस्ताव को सभासदों ने खारिज कर दिया। सभासदों ने हंगामा करते हुए कहा लोगों को पानी मिल नहीं पा रहा है। इसके बाद भी पालिका उनसे अतिरिक्त कर वसूलने की तैयारी कर रही है। जलकल अभियंता के प्रस्ताव को बोर्ड बैठक में खारिज कर दिया गया। इसके साथ कई अन्य प्रस्तावों पर भी हंगामा हुआ।
शाहगंज नलकूप होगा रिबोर
नगर पालिका परिषद बोर्ड बैठक में शाहगंज स्थित नलकूप रिबोर कराने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। नलकूप के रिबोर का काम 24 लाख से कराया जाएगा। वहीं सभी वार्डों में अन्य नलकूप के कार्य कराए जाएंगे।