{"_id":"40-141855","slug":"Unnao-141855-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की मौत पर जिला अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे की मौत पर जिला अस्पताल में हंगामा
Unnao
Updated Sun, 14 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। शुक्रवार की रात बुखार पीड़ित बच्चे की प्राथमिक उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनाें ने लापरवाही का आरोप लगा जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। लोगों ने आक्रोशित लोगों को समझाया तब जाकर बवाल शांत हुआ। काफी देर बाद परिजन शव लेकर लौट गए।
मौरावां थाना क्षेत्र के हलसा गांव निवासी दीपू के बेटे छुन्नू (3) को कई दिनों से बुखार आ रहा था। शुक्रवार की रात हालत बिगड़ने पर परिजन उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। छुन्नू को देर रात जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजनों ने उसे भर्ती कराया। डाक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजन भड़क गए। परिजन डॉक्टर पर सही इलाज न करने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। डाक्टरों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, मगर वे शांत नहीं हुए। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद पहुंचे कुछ लोगों ने उनको समझाकर शांत कराया। डॉक्टरों के मुताबिक जिस समय बच्चे को अस्पताल लाया गया, उसे तेज बुखार था और उसकी हालत बहुत नाजुक थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. एके चतुर्वेदी ने इलाज में लापरवाही के आरोप को निराधार बताया। उन्होंने बताया कि अस्पताल आने वाले हर रोगी का अच्छे से अच्छा इलाज किया जाता है। उन्होंने बताया कि परिवार के लोग निराधार आरोप लगा रहे हैं।