{"_id":"40-123540","slug":"Unnao-123540-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं
Unnao
Updated Tue, 12 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। माखी और बीघापुर थाना क्षेत्रों में दो किशोरियों से दुष्कर्म की घटनाओं में मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पैथालॉजिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
किशोरियों से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। माखी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही दो युवकों पर चौदह साल की बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया था। दूसरी घटना में बीघापुर थाना क्षेत्र की महिला ने गांव के ही एक युवक पर अपने दो साथियों की मदद से उसकी नाबालिग बेटी को बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। थाना पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की तो मां ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। दोनों ही मामलों में दुष्कर्म की पुष्टि न होने से पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब स्लाइड बनवाकर लैब भेजी है। वहीं आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
पैथालॉजिकल रिपोर्ट का इंतजार - एसपी
उन्नाव। एसपी राकेश प्रधान ने कहा कि जरूरी नहीं है कि शिकायत सही ही हो। कहा कि शिकायत दर्ज कर उनकी जांच करना पुलिस का काम है। थाना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि जो भी शिकायतें आएं उन्हें तत्काल दर्ज कर तफ्तीश की जाए। इन शिकायतों में भी यही किया गया। उन्होंने बताया कि फोन काल डिटेल में पता चला है कि एक पीड़िता की आरोपी से फोन पर काफी समय से बात भी होती थी। उन्होंने बताया कि पैथोलॉजिकल रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।