फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   चौबीस घंटे में हटाएं होर्डिंग-बैनर

चौबीस घंटे में हटाएं होर्डिंग-बैनर

Sun, 10 Feb 2013 05:31 AM IST
Unnao
Unnao Updated Sun, 10 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। सपा के जिलाध्यक्ष अनवार अहमद ने कहा कि कुछ लोग सपा की होर्डिंग, बैनर, झंडे और स्टिकर का प्रयोग कर रहे हैं। उन्हें एक दिन की मोहलत दी जाती है। यह सब हटा लें अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई को तैयार रहें।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सिविल लाइन स्थित सपा कार्यालय में शनिवार को आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के कार्यकर्ताओं की बात न सुनने की लगातार शिकायतें आ रही हैं। उन्होंने ऐसे अधिकारियों को चेतावनी देने के साथ ही पार्टी गाइड लाइन न मानने वाले कार्यकर्ताओं को भी नसीहत दी। कहा कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने वाले अफसरों की शिकायत मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से की जाएगी। सभी विधायक भी साथ में जाकर ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन

पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ला अन्ना ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए लड़ाई लड़ेंगे। सदर विधायक दीपक कुमार ने कहा कि किसानों को यदि कोई समस्या हो तो वह चौबीस घंटे उपलब्ध हैं। भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि पार्टी वर्कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशोें का पालन करें जिससे सपा 2014 के लोकसभा चुनाव में जीते। सफीपुर विधायक सुधीर रावत ने कहा कि सपा ने नब्बे फीसदी वादे पूरे किए हैं। बांगरमऊ विधायक बदलू खां ने कहा कि दूसरी विधानसभा के कार्यकर्ता व नेता अन्य विधानसभा क्षेत्रों में दखलंदाजी बंद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक को पूर्व विधायक राम कुमार, भगवती प्रसाद, धर्मेंद्र यादव, प्रभा यादव, सीके त्रिपाठी, राजेश यादव, राजेश रावत, मुहीबुज्जमा, मो. वसीम आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर राम बहादुर यादव, राहुल जायसवाल, ओसामा, रमेश सिंह, अनवर सिद्दीकी, संजय मिश्रा, संजय सिंह, सोनी सिंह, राजेश मिश्रा, मो. आदिल खां, जयचंद्र विमल, नवल शुक्ला, ओम प्रकाश यादव, विजय सिंह, राम प्रकाश चौरसिया, संदीप बाजपेयी, कैलाश निषाद, अमित द्विवेदी, सचिन त्रिपाठी, प्रेम शंकर लोधी, छोटेलाल भारतीय, गायत्री प्रसाद प्रजापति आदि कार्यकर्ता और फ्र्रंटल संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed