{"_id":"40-107513","slug":"Unnao-107513-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलफनामा के नाम पर गैस उपभोक्ताओं से उगाही ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलफनामा के नाम पर गैस उपभोक्ताओं से उगाही
Unnao
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सोहरामऊ । रसोई गैस के कनेक्शनों को ठीक कराने के लिए कस्बे की गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं की सुबह से लेकर शाम तक लंबी कतारें लगी रहती हैं। जिससे उपभोक्ताओं से हलफनामा व फार्म के लिए कर्मचारियों की ओर से जमकर उगाही की जा रही है।
नवाबगंज कस्बे की गैस एजेंसी से उपभोक्ता आजिज आ चुके हैं। वितरण प्रणाली में पहले से ही चर्चित कस्बे की गैस एजेंसी में अव्यवस्था का बोलबाला है। अब आईडी के नाम पर उपभोक्ताओं से हलफनामा लिया जा रहा है। 10 रुपए की नोटरी को सैकड़ों रुपए में बेचकर उपभोक्ताओं से वसूली की जा रही है। कई बार उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत गैस एजेंसी संचालक से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उपभोक्ता गुड्डू, किशोर, अरविंद आदि ने बताया कि कई बार जांच करने आए अधिकारियों से भी शिकायत की गई लेकिन नतीजा सिफर रहा। अब स्थिति यह है कि उपभोक्ताओं से बदसलूकी की जा रही है। यदि अधिकारी वास्तव में समस्या जानना चाहते हैं तो वह विभागीय सर्वे कराकर हकीकत जान सकते हैं।
होमडिलीवरी का पैसा लेकर पांच किमी दूर देते हैं सिलेंडर
उन्नाव। गैस वितरण प्रणाली में अधिकारी बिल्कुल गंभीर नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। जिससे एजेंसी मालिक द्वारा उपभोक्ताओं से होम डिलीवरी का पैसा लेकर उपभोक्ताओं को रसीद देकर पांच किलोमीटर दूर सिलेंडर लेने के लिए भेज दिया जाता है। कई बार पूर्ति निरीक्षक ने निरीक्षण भी किया। लेकिन उपभोक्ताओं को गैस की कालाबाजारी से निजात नहीं मिली। जिसके चलते 25 किमी की दूरी से आने वाले उपभोक्ताओं को मंहगे दामों पर सिलेंडर लेना मजबूरी है।