{"_id":"40-107230","slug":"Unnao-107230-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्थानों से दस लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो स्थानों से दस लाख का माल उड़ाया
Unnao
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। ठंड शुरू होते ही चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। बुधवार रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने दो घरों से जेवर व नगदी समेत करीब दस लाख का माल ले उड़े। सोहरामऊ थाना क्षेत्र में चोरों ने अनिवासी भारतीय के घर हाथ साफ किया। वहीं सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में कोटेदार के मकान को निशाना बनाया। पुलिस घटनाओं की तफ्तीश जारी होने की बात कह रही है।
सफीपुर प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के दरौली गांव निवासी कोटेदार रिखनाथ मिश्रा के मकान से लगे पुश्तैनी मकान में उसका पुत्र नान्हू अपने परिवार के साथ रहता है। बुधवार रात नान्हू के मकान के पीछे स्थित रतनलाल के खंडहर मकान के रास्ते नान्हू के घर में दाखिल हुए चोरों ने दो कमरों के ताले तोड़कर 40 हजार रुपए की नगदी और छह लाख के जेवर समेत अन्य कीमती समान ले उड़े। सुबह परिवार के लोग उठे तो कमरे और अलमारियों के ताले टूटे देखे तो सन्न रह गए। रिखिनाथ मिश्रा की तहरीर पर सफीपुर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया घटना संदिग्ध लग रही है। तफ्तीश की जा रही है जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।
चोरी की दूसरी घटना सोहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव रुदवारा गांव निवासी रामभरोसे का पुत्र विजय पाल खाड़ी देश में रहकर काम करता है। वह दीवाली को छुट्टी लेकर घर आया था। बुधवार रात विजय पाल के मकान के पीछे की दीवार में सेंध काटकर घर में घुसे चोरों ने कमरों के ताले तोड़े और दो बक्से उठा ले गए। विजयपाल के मुताबिक बक्सों में बीस हजार रुपए की नकदी और दो लाख के जेवर थे। सुबह गांव के बाहर हरिश्याम के खेत में खाली बक्से पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच की खानापूरी कर लौट गई। थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सरोज ने बताया घटना की तफ्तीश चल रही है।