फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   सरेराह छेड़छाड़ कर रहे शोहदे हवालत पहुंचे

सरेराह छेड़छाड़ कर रहे शोहदे हवालत पहुंचे

Sun, 21 Oct 2012 12:00 PM IST
Unnao
Unnao Updated Sun, 21 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। राह चलते युवतियों से छेड़छाड़ करते दो शोहदे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। कोतवाली पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति अपनी बेटी को साथ लेकर पेशी पर आया था। करीब तीन बजे वह बेटी के साथ लौट रहा था। तभी निराला पार्क के पास खड़े दो शोहदों में से एक ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की। पीछे चल रहे युवती के होमगार्ड बहनोई ने युवक को दबोच लिया जबकि उसका साथी भाग निकला। युवक को पुलिस अधीक्षक कार्यालय ले जाया गया जहां सीओ इंदू सिद्धार्थ ने उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। युवक ने अपना नाम रोहित निवासी तितली सफीपुर बताया जबकि साथी का नाम आलोक यादव बताया। युवती के पिता की तहरीर पर रोहित के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई। शहर के छोटा चौराहा के पास हुए राह चलती महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहे एक शोहदे को रास्ते से निकल रहीं सीओ सिटी नेहा पांडेय ने पकड़ लिया। शोहदे का नाम शरद गुप्ता निवासी धौरा हसनगंज है। कोतवाली प्रभारी कृपाशंकर सरोज ने बताया कि दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed