फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   97 thousand robbed after killing a truck driver on the highway

हाईवे पर ट्रक चालक की हत्या कर 97 हजार लूटे

Sun, 08 Mar 2020 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
97 thousand robbed after killing a truck driver on the highway
लखनऊ कानपुर हाइवे पर दहीचौकी के पास ट्रक चालक की हत्या के बाद डाग स्क्वायड के साथ जांच करते एसपी व? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। बाराबंकी से प्याज उतारकर कानपुर जा रहे ट्रक चालक की लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हत्या कर 97 हजार रुपये लूट लिए। शनिवार दोपहर उसका शव ट्रक केबिन में मिला तो सनसनी फैल गई। हत्या में टायर खोलने वाले पाना रिंच औैर पेचकस का इस्तेमाल किया गया। एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर जांच की। हत्या में प्रयोग किया गया पाना व पेचकस केबिन के अंदर से बरामद किया है। ट्रक के क्लीनर के लापता होने पर पुलिस का उसी पर शक गहराया है। फॉरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वायड ने जांच की। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की है।
विज्ञापन

कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र के दायीपुर गांव निवासी किलोर (50) पुत्र रामसेवक ट्रक चलाकर परिवार का गुजारा करता था। इस समय वह कानपुर के वाई ब्लाक किदवई नगर नौबस्ता कानपुर निवासी विश्वनाथ का ट्रक चला रहा था। 4 मार्च को चालक किलोर नासिक से प्याज लादकर बाराबंकी को निकला। 6 मार्च को प्याज खाली कर कानपुर की चकरपुर मंडी स्थित ट्रक मालिक के ट्रांसपोर्ट कार्यालय जाने के लिए निकला। शनिवार दोपहर 12 बजे हाईवे पर दही चौकी के पास से गुजर रहे दूसरे ट्रक के चालक ने किलोर का ट्रक सड़क किनारे खड़ा देख ट्रक मालिक को सूचना दी। दोपहर 1 बजे दही चौकी पहुंचे ट्रक मालिक के भाई विश्वंभर विश्वकर्मा ने जैसे ही ट्रक का केबिन खोला चालक किलोर का लहूलुहान शव देख कांप गया। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी विक्रांतवीर, एएसपी उत्तरी विनोद कुमार पांडेय सीओ सिटी यादवेंद्र यादव व सदर कोतवाल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। किलोर के शव के पास टायर खोलने वाला पाना व पेचकस मिला। हत्या में इन्हीं दोनों औजारों का प्रयोग किया गया था। ट्रक चालक के सिर और चेहरे पर गहरे जख्म मिले हैं। मौके से क्लीनर गायब मिला। ट्रक मालिक के भाई विश्वंभर की मदद से पुलिस ने मृत चालक के परिजनों को घटना की जानकारी देकर फॉरेंसिक टीम की मदद से सुराग इकट्ठा किए। एसपी ने ट्रक के मालिक से फोन पर वार्ता की। उसने बताया कि प्याज बिक्री का 97500 रुपये चालक के पास था, जो गायब मिला है। उसका फोन भी लापता है। एसपी ने खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की है। एसपी ने बताया कि ट्रक का क्लीनर लापता है। शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed