फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   87.90 percent voting in Bar Association elections

Unnao News: बार एसोसिएशन चुनाव में 87.90 फीसदी मतदान

Tue, 25 Feb 2025 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
87.90 percent voting in Bar Association elections
बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर मतदाता सूची में नाम जांचते अधिवक्ता। - फोटो : बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर मतदाता सूची में नाम जांचते अधिवक्ता।
उन्नाव। बार एसोसिएशन चुनाव में 87.90 प्रतिशत मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मतपेटियों को सील कर कचहरी स्थित लाइब्रेरी हॉल के कमरे में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया। मंगलवार सुबह नौ बजे से मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के चेयरमैन बालकृष्ण बाजपेयी, चुनाव अधिकारी प्रकाश कुमार निगम, सदस्य हरिशंकर सिंह चौहान, विजय कुमार शुक्ल व रश्मि मोहन अग्निहोत्री की मौजूदगी में मतदान सोमवार सुबह नौ बजे शुरू हुआ। सबसे पहले महिला अधिवक्ता ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके एक घंटे बाद मतदान में तेजी आई। भोजनावकाश तक कुल 1621 मतदाताओं में आधे वोटर मतदान कर चुके थे।दोपहर दो बजे से पुन: वोटिंग शुरू हुई तो वोटरों की लाइनें लग गईं। सहायक चुनाव अधिकारी के तौर पर नियुक्त किए गए सदस्यों मतदाताओं का परिचय पत्र चेक करके ही उन्हें लाइब्रेरी में बने मतदान कक्ष में प्रवेश दिया।
विज्ञापन

प्रवेश स्थल पर प्रत्याशियों व उनके समर्थक डेरा जमाए रहे। शाम पांच बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। कुल मतदाताओं में से 1425 अधिवक्ता वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें बूथ एक पर 658, दो पर 629 और तीन पर 138 वोट पड़े। इसी के साथ 11 पदों के लिए 59 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई। मतदान में किसी तरह की गड़बड़ी या शिकायत सामने नहीं आई। मतदान का सीसीटीवी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। मतदान के बाद प्रत्याशियों की जीत व हार की अटकलें लगने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
तीन अधिवक्ताओं के वोट खारिज
मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल से बैलेट पेपर की फोटो खींचने वाले अधिवक्ता नवीन शुक्ला, मतपत्र फाड़ने वाले अधिवक्ता आतहर बेग समेत एक अन्य का पांच सदस्यीय एल्डर कमेटी ने वोट खारिज कर दिया। वहीं, हर बूथ के साथ प्रवेश व निकास द्वारों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। मतदान के समय कचहरी से विकास भवन, सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय व जिला पंचायत तक जाने वाले सभी रास्तों पर बड़ी-बड़ी होर्डिंग व बैनर लगे दिखाई दिए। दिनभर प्रचार की पर्चियां हवा में उड़ाई जाती रहीं।

-------------------
टीवी पर दिखाया जाएगा मतगणना का सीधा प्रसारण
एल्डर कमेटी के चुनाव अधिकारी प्रकाश कुमार निगम ने बताया कि मंगलवार सुबह नौ बजे से लाइब्रेरी कक्ष में मतगणना शुरू होगी। इससे सीसीटीवी के माध्यम से कचहरी परिसर के बाहर लगाई गई टीवी पर दिखाया जाएगा। मतगणना कक्ष के बाहर पुलिस बल की तैनात रहेगी। दोपहर तक परिणाम आने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed