फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   82 workers removed from tannery demonstrated

Unnao News: टेनरी से हटाए गए 82 श्रमिकों ने का प्रदर्शन

Sat, 24 Aug 2024 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
82 workers removed from tannery demonstrated
सोनिक। दही औद्योगिक क्षेत्र साइट-दो में संचालित सुपर हाउस टेनरी पर बंदी का साया मंडराने लगा है। टेनरी प्रबंधन ने आर्डर न मिलने की बात कहते हुए 82 श्रमिकों को हटा दिया। इससे आक्रोशित श्रमिकों ने टेनरी गेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। पुलिस की मौजूदगी में प्रबंधन ने दो माह का वेतन देने की बात कही तो श्रमिक शांत हुए।
विज्ञापन

सुपर हाउस टेनरी-एक का प्रबंधन आर्डर की कमी का दावा कर रहा है। इसके चलते प्रोडक्शन न होने की बात कहकर 82 श्रमिकों को निकाल भी दिया गया। शनिवार को श्रमिकों ने टेनरी गेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। सूचना पर दही थाने से उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। उपनिरीक्षक ने पहले श्रमिकों से बात की। श्रमिकों ने बताया कि टेनरी प्रबंधन ने बिना किसी पूर्व सूचना व नोटिस के सभी को बाहर निकाल दिया है।
विज्ञापन

उनका वेतन, ग्रेच्युटी आदि भी नहीं दिया। इस पर पुलिस ने फैक्टरी प्रबंधन से बात करके दो माह का वेतन दिलाने की सहमति दिलाई। उपनिरीक्षक ने बताया कि श्रमिकों को प्रबंधन पूर्व में ही नोटिस दे चुका है। प्रबंधन ने दो माह का वेतन, ग्रेच्युटी सहित जो उनका भुगतान बन रहा है, उसे देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेनरी मैनेजर ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि आर्डर न मिलने से ऐसा करना पड़ रहा है। नियमानुसार 82 श्रमिकों को हटाया गया है। इसकी जानकारी श्रमायुक्त को पहले ही दी जा चुकी है। श्रमिकों को नोटिस अवधि का पैसा दिया जाएगा। इसके बाद टेनरी बंद कर दी जाएगी। जो माल बचा है, उसे खपाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed