{"_id":"599099b04f1c1b04508b4604","slug":"81502648752-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में शिक्षक की मौत
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव आशाखेड़ा के पास बाइक सवार युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजन उसे सीएचसी लाए। हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लखनऊ के बदालीखेड़ा निवासी बृजेश (40) पुत्र नंदीलाल मूलरूप से सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव बड़ौर हिम्मतगढ़ के रहने वाले थे। वह लखनऊ के एक सहायता प्राप्त स्कूल में टीचर के पद पर तैनात थे। रविवार को वह बाइक से गांव आ रहे थे। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर आशखेड़ा के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के सामने ही घटना होने से परिजन भी मौके पर पहुंच गए और घायल को सीएचसी लाए। हालत गंभीर देख बृजेश को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बृजेश की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी कमला के अलावा चार बच्चे हैं। इसमें तीन लड़की व एक लड़का है। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
- लखनऊ में सहायता प्राप्त स्कूल में पढ़ाता था
- बाइक से आ रहा था घर, आशाखेड़ा के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो