फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   8 injured in bus accident

बस व लोड़र में टक्कर, दोनों पलटे, सात यात्री घायल, एक गंभीर

Sun, 14 Aug 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
8 injured in bus accident
बिछिया (उन्नाव)। उन्नाव-पुरवा मार्ग पर शनिवार सुबह प्राइवेट बस और लोडर में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन पलट गए। बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

उन्नाव से 30 सवारियां लेकर प्राइवेट बस सुबह 9:30 बजे पुरवा जा रही थी। दही थाना क्षेत्र में मद्दीखेड़ा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर और बस में भिड़ंत के बाद लोडर सड़क पर और बस खंती में पलट गई। खंती का पानी बस में जाने से यात्रियों ने शोर मचाया। पास ही खेत में काम कर रहे किसानों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। एसओ राघवेंद्र सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और यात्रियों का हाल जाना। घायलों में शिववर्धन का दाहिना हाथ टूटने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बस में कुल 30 यात्री थे।
विज्ञापन

घायलों के नाम
लखनऊ बंथरा की शशी (28), लखनऊ के बनी निवासी मीना शुक्ला (28), हड़हा अचलगंज की सोनी (42), अजगैन के कंधईखेड़ा की सुकांति (65), नरईपुरवा के रजनीश कश्यप (32), पुरवा के नईपुर के वीरेंद्र शुक्ला (48), मौरावां के शंभूदयाल (54) व जरगांव के शिववर्धन (45) को एंबुलेंस से बिछिया स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झाड़ियां बनतीं हादसे का कारण
उन्नाव-पुरवा मार्ग पर दही चौकी से तौरा तक 18 किलोमीटर सड़क किनारे कटीले बबूल व झाड़ियां उगी हैं। घुमावदार मार्ग होने से सामने से आ रहे वाहन नजर नहीं आते और ये हादसे का कारण बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed