फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   75th Republic Day celebrated with pomp

Unnao News: धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस

Sun, 28 Jan 2024 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
75th Republic Day celebrated with pomp
उन्नाव। गणतंत्र दिवस जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। पुलिस लाइन, कलक्ट्रेट, जिला न्यायालय सहित सभी सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। दोपहर बाद तक स्कूलों व अन्य स्थानों पर सांस्कृतिक और देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन चलता रहा।
विज्ञापन

जिला सत्र न्यायालय भवन में जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव, डीएम अपूर्वा दुबे ने कलेक्ट्रेट में ध्वज फहराया। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित परेड में मुख्य अतिथि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

पुलिस लाइन मैदान में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने ध्वज फहराया। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने मुख्य अतिथि को विशेष वाहन से परेड का निरीक्षण कराया। उन्होंने राष्ट्रीय पर्व की बधाई दीं। कहा कि आज का दिन भारतीय इतिहास में विशेष स्थान रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अमर शहीदों को नमन करते हुए सभी से देश की अखंडता को अक्षुण्य बनाए रखने का आह्वान किया। इसके बाद प्रथम कमांडर सीओ सोनम सिंह, द्वितीय कमांडर नेक मोहम्मद और तृतीय कमांडर संतोष रॉय की अगुवाई में सभी टोलियों ने अनुशासन, सुसंगठित और लय, ताल बद्ध तरीके से शौर्य साहस का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए मुख्य अतिथि को मान प्रणाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed