फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   728 candidates will give B.Ed entrance exam

728 अभ्यर्थी देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा

Sat, 08 Aug 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
728 candidates will give B.Ed entrance exam
जीजीआईसी परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण करते डिप्टी नोडल अधिकारी विपिन सिंह। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में जिले में 728 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा 9 अगस्त को दो पालियों में होगी। इसके लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। प्रत्येक केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 9 अगस्त को होने वाली बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए शहर के जीजीआईसी व केंद्रीय विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें जीजीआईसी परीक्षा केंद्र में 500 व केंद्रीय विद्यालय में 228 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 से 11 व दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1 से 4 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा का संचालन करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इसमें एडीएम राकेश कुमार सिंह, डीआईओएस राकेश कुमार व डिप्टी नोडल अधिकारी विपिन सिंह को बनाया गया है।
विज्ञापन

डिप्टी नोडल अधिकारी विपिन सिंह ने बताया कि दोनों सेंटरों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा की निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर 2-2 पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। 5 सितंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा। 21 सितंबर से 18 अक्तूबर तक काउंसिलिंग होगी। 19 से 26 अक्तूबर तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड नियमों का भी होगा पालन
बीएड प्रवेश परीक्षा देने के लिए आ रहे छात्रों को कोविड नियमों का पालन करना होगा। परीक्षा केंद्रों पर सैनिटाइजेशन व थर्मल स्क्रीनिंग के लिए ऑटोमैटिक मशीन लगाई गई है। छात्र मास्क लगाकर और दस्ताने पहनकर परीक्षा देने आएंगे। उन्हें अपनी जेब में सैनिटाइजर एक छोटी सीसी भी रखनी होगी। छात्र मोबाइल नहीं ला सकेंगे।

कोविड छात्र परीक्षा से नहीं होंगे वंचित
परीक्षा केंद्र पर आने वाला छात्र यदि बुखार से पीड़ित होता है या फिर उसके कोविड के लक्षण होते हैं तो उसकी जांच कराई जाएगी। यदि वह पॉजिटिव होता है तो परीक्षा से वंचित नहीं रखा जाएगा। अलग कमरे में बैठाकर उसे परीक्षा दिलाई जाएगी। परीक्षा के समय केंद्र के आसपास 500 मीटर दायरे की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed