फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   नापजोख में गड़बड़ी करने पर लेखपाल निलंबित

नापजोख में गड़बड़ी करने पर लेखपाल निलंबित

Mon, 01 Jan 2018 05:45 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
नापजोख में गड़बड़ी करने पर लेखपाल निलंबित
उन्नाव। किसानों के चकों में नापजोख करने में गड़बड़ी समेत अन्य भ्रष्टाचार के आरोप सही मिलने पर चकबंदी लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

रुपेंद्र चौधरी चकबंदी लेखपाल के रूप में बीघापुर में तैनात है। बीघापुर के कई गांवों में चकबंदी चल रही है। रूपेंद्र चौधरी पर आरोप है कि उसने किसानों के चकों की नापजोख में खासी गड़बड़ी की है। इसके अलावा रूपेंद्र के खिलाफ पैसे लेकर चक आवंटन करने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने की खासी शिकायतें बंदोबस्त अधिकारी तक पहुंची। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी आलोक सिंह ने इसकी जांच कराई तो आरोप और शिकायतें सही पाई गईं। इसी आधार पर आलोक सिंह ने लेखपाल रुपेंद्र चौधरी को निलंबित कर दिया। बंदोबस्त अधिकारी ने बताया कि रूपेंद्र पर भ्रष्टाचार के खासे आरोप लगे हैं। इसके अलावा उसने कई फर्जी काम करने की भी कोशिश की। किसानों के चकों की नापजोख में भी गड़बड़ी मिलने और अन्य आरोप जांच में सिद्ध होने पर उसे सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed