फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   71 kg of khoya, several days old, kept in stock, destroyed

Unnao News: स्टॉक में रखा कई दिन पुराना 71 किलो खोया नष्ट किया

Mon, 23 Feb 2026 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
71 kg of khoya, several days old, kept in stock, destroyed
फोटो-27-खोया को नाले में फेंक नष्ट करातीं सहायक आयुक्त खाद्य प्रियंका सिंह। स्रोत: विभागीय कर्म
उन्नाव। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने रविवार को दो दुकानों पर छापा मारा। जांच में कई दिन पुराना 71 किलो खोया रखा मिला। गंध आने पर अधिकारियों ने 20,320 रुपये कीमत का खोया नष्ट कराया और कारोबारियों को नोटिस जारी किया। वहीं चार नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य प्रियंका सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खोया कारोबारी पीताम्बरनगर के अजनीश गुप्ता की दुकान में छापा मारा। यहां पर 13,720 रुपये कीमत का 49 किलो खोया नष्ट कराया गया। नोटिस जारी कर साफ-सफाई के निर्देश दिए। साथ ही खोया की खरीद-बिक्री का विवरण दर्ज करने के लिए रजिस्टर तैयार करने के आदेश दिए गए। बाद में टीम सिविल लाइन के श्रीकांत शुक्ला की दुकान पर गई। इनके पास 22 किलो खोया मिला जिसकी कीमत 6,600 रुपये थी। इसे भी नष्ट कराते हुए नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed