फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   7 injured in accident

हादसे में सात लोग घायल

Sat, 19 Feb 2022 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
7 injured in accident
औरास (उन्नाव)। अलग-अलग सड़क हादसाें में सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में हरियाणा के फरीदाबाद जिले के थाना आदर्श कालोनी निवासी मयंक अरोड़ा व उनके छोटे भाई उदित अरोड़ा घायल हो गए। दोनों फरीदाबाद से लखनऊ जा रहे थे। कार मयंक चले रहे थे। मयंक को सीएचसी औरास से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

दूसरी घटना औरास पूराचांद मार्ग पर धानमऊ के पास हुई। यहां मैजिक की टक्कर से कार खंती में पलट गई। हादसे में कार चालक हरदोई संडीला के मेहतवाना निवासी विनय कुमार, संडीला के ही हरजन सराय मेहतवाना निवासी किन्नर गंगा, विशाखा, पायल और सुनील कुमार घायल हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है। कार चालक ने मैजिक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed