फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   624 houses, 721 applicants, lottery will be allotted

624 आवास, 721 आवेदक, लॉटरी से होगा आवंटन

Thu, 06 Feb 2020 09:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
624 houses, 721 applicants, lottery will be allotted
प्रधामंत्री आवास योजना को जाने वाली सड़क बनाते मजदूर। - फोटो : UNNAO
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत यूएसडीए (उन्नाव शुक्लागंज प्राधिकरण) ने 624 आवास बनाकर तैयार कर दिए हैं। आवदकों की संख्या 721 होने से यूएसडीए आवंटन के लिए लॉटरी की प्रक्रिया अपनाएगा। अधिकारियों की मौजूदगी में शुक्रवार को निराला प्रेक्षागृह में लॉटरी होगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत यूएसडीए ने शहर में कांशीराम कॉलोनी के पास 624 आवास बनाए हैं। लंबे इंतजार के बाद आवेदकों को अपना घर का सपना साकार हो रहा है। लेकिन आवेदकों की संख्या आवासों से अधिक होने से यूएसडीए लॉटरी प्रक्रिया से आवासों का आवंट करेगा। मालूम हो कि प्रधानमंत्री आवास के लिए कुल 727 लोगों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन

लेकिन 4 आवेदक अपात्र पाए गए और 2 ने अपना आवेदन वापस ले लिया। मौजूदा समय में आवेदकों की संख्या 721 है। यूएसडीए के सचिव पीके सिंह ने बताया कि आवास आवंटन में पारदर्शिता के लिए लाटरी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। बताया कि शुक्रवार सुबह निराला प्रेक्षागृह में सभी आवदकों को बुलाया गया है। उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में लॉटरी प्रक्रिया के जरिए आवासों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए एक आवास की कीमत 4.50 लाख रुपये है। इसमें केंद्र सरकार 1.50 लाख रुपये और राज्य सरकार 1 लाख रुपये सब्सिडी देगी। लाभार्थी को 5 हजार रुपये पंजीकरण शुल्क और आवंटन के समय 45 हजार रुपये जमा करने होंगे। बाकी बचे डेढ़ लाख रुपये डेढ़ साल में जमा करने होंगे।
योजना के तहत 22.77 वर्ग मीटर का पक्का आवास मिलेगा। इसमें एक लिविंग रूम, एक बेडरूम, किचन, शौचालय, बाथरूम और बालकनी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed