{"_id":"599c7dc64f1c1b941c8b45d2","slug":"61503428038-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली पर ई-रिक्शा चालकों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली पर ई-रिक्शा चालकों ने किया हंगामा
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। टोकन के नाम पर वसूली का आरोप लगाते हुए मंगलवार सुबह 50 से अधिक ई-रिक्शा चालकों ने शहर के शास्त्रीचौक पर हंगामा किया। सड़क पर आड़े तिरछे रिक्शों को खड़ा कर चालकों ने जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही टीएसआई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
यहां उन्होंने प्रदर्शन कर रहे चालकों को समझाकर मामला शांत करा दिया। इस बीच वसूली की शिकायत दर्ज कराने के लिए चालक डीएम आवास जा पहुंचे। यहां जैसे ही उन्होंने हंगामा शुरू किया पुलिस ने लाठियां पटक उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस का आक्रामक रुख देख चालक मौके से भाग निकले।
मंगलवार सुबह 50 से अधिक ई-रिक्शा चालक शास्त्री तिराहे पर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। चालकों का कहना था कि उनसे कांशीराम कालोनी की ओर जाने पर जबरन टोकन के नाम पर वसूली की जा रही है। एक बार टोकन लेने के बाद वापसी करने पर दोबारा टोकन लिया जाता है।
विज्ञापन
इस वसूली को अवैध बताकर उन्होंने जाम लगा दिया। शहर के भीड़ भाड़ वाले चौराहे पर ई रिक्शा चालकों के जाम लगाते ही टीएसआई राजेंद्र मौके पर पहुंच गए। यहां उन्होंने चालकों की बात सुनी और जाम हटाने को कहा। इस पर उनकी कई चालकों से नोंकझोंक भी हुई। लगभग बीस मिनट तक हंगामे के बाद ई-रिक्शा चालक डीएम आवास की ओर रवाना हो गए।
डीएम आवास पहुंचकर चालकों ने दोबारा हंगामा शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे चालकों को खदेड़ने के लिए लाठियां पटकनी शुरू कर दीं। इस पर चालक मौके से भाग खड़े हुए। चालकों का कहना था कि अगर उनसे वसूली बंद नहीं हुई तो वह सड़क पर उतरकर दोबारा प्रदर्शन करेंगे।
-शास्त्रीचौक पर आड़े-तिरछे रिक्शे खड़े कर लगाया जाम
-डीएम आवास पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठियां पटक खदेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो