{"_id":"881de551b3f04c4d7fbc49b1fc7426bb","slug":"60-progeny-were-packed-in-the-truck-killing-three-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में भरे मिले 60 गोवंश, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में भरे मिले 60 गोवंश, तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी (उन्नाव)। हरियाणा नंबर के ट्रक में भरे गोवंशों को माखी थाना के सलेमपुर गांव के पास ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा है। ग्रामीणों को देख ट्रक चालक व परिचालक भाग निकलने। ट्रक में लगभग आधा सैकड़ा से अधिक गोवंश लदे थे। उन्हें छुपाने के लिए चारों तरफ धान की भूसी की बोरी से ढक दिया था। क्रूरता के साथ पशुओं को ट्रक में बैठा देख आक्रोशित लोगों ने मार्ग जाम कर दिया कई घंटे आवागमन बाधित रखा। बाद में थानाध्यक्ष की सूझबूझ से जाम खुला।
थाना क्षेत्र के चकलवंशी-संडीला मार्ग पर सलेमपुर गांव के पास देर रात एक हरियाणा नंबर का ट्रक खराब खड़ा था। सुबह ग्रामीण शौच के लिए गए तो ट्रक में पशुओं की आवाजें सुनकर सूचना माखी पुलिस को दी। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक में पीछे व ऊपर धान की भूसी के बोरे लदे थे।
शंका होने पर जब बोरे हटाए गए तो उसमें से 60 गोवंशी जानवर लदे मिले। इन जानवरों को ट्रक में ठूंसकर बैठाया गया था। यह देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने जाम लगा दिया। भारतीय किसान संघ के जिला सहमंत्री धनंजय सिंह ने प्रार्थनापत्र देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष जेएन सिंह ने बताया कि अम्बहरा गांव से चार मोबाइल मिले हैं। इसमें सिम नहीं हैं। ट्रक में 60 गोवंशीय पशु मिले हैं जिसमें तीन की मौत हो गई है। पशु चिकित्साधिकारी को बुला कर घायल गोवंशों का इलाज कराया जा रहा है। बताया कि गाड़ी में कोई नहीं मिला है। ट्रक व अज्ञात लोगों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम का मुकदमा दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।