फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   60 km in Ganga. The search continued till now, but no trace of the Deputy Director was found.

Unnao News: गंगा में 60 किमी. तक हुई तलाश, उपनिदेशक का नहीं लगा सुराग

Tue, 03 Sep 2024 04:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
60 km in Ganga. The search continued till now, but no trace of the Deputy Director was found.
उन्नाव/बांगरमऊ। कानपुर के नानामऊ घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबे बनारस में तैनात स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक का 60 घंटे बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। उधर, आस्ट्रेलिया से लौटे माता, पिता और बहन नानामऊ घाट पहुंचे। तलाश में जुटी टीमों ने नानामऊ घाट से लेकर गंगा बैराज तक करीब 60 किलोमीटर के दायरे में तलाश की।
विज्ञापन

बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के ग्राम कबीरपुर खंभौली के मूल निवासी रमेशचंद्र के बेटे डॉ. आदित्यवर्धन सिंह (44) स्वास्थ्य स्वास्थ्य विभाग में उपनिदेशक हैं। 31 अगस्त को सुबह दोस्त लखनऊ के इंद्रानगर निवासी प्रदीप तिवारी के साथ कानपुर में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के नानामऊ घाट पर गंगा स्नान करने के दौरान डूब गए थे। दो दिन एसडीआरएफ और पीएसी ने रेस्क्यू अभियान चलाया।
विज्ञापन

रविवार रात से एनडीआरएफ को भी तलाश में लगाया गया लेकिन उनका अभी तक पता नहीं चला। टीमें लगातार तलाश में जुटी हैं। सोमवार को आस्ट्रेलिया में रहने वाली बहन प्रज्ञा और कुछ दिनों से बेटी के पास आस्ट्रेलिया में ही रह रहे पिता रमेशचंद्र और मां शशिप्रभा नानामऊ घाट पहुंचे। तीनों दिन भर गमगीन बैठे रहे। गांव में रह रहे ताऊ शिवकुमार सिंह और बिहार कैडर के आईएएस चचेरे भाई अनुपम सिंह भी सुबह से घाट पर मौजूद रहे। हालांकि परिजन मीडिया से दूरी बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed