फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   58.96 percent polling in three municipalities and 16 town panchayats

Unnao News: तीन पालिकाओं व 16 नगर पंचायतों में 58.96 फीसदी मतदान

Fri, 05 May 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 05 May 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
58.96 percent polling in three municipalities and 16 town panchayats

विज्ञापन
उन्नाव। जिले की तीन नगर पालिकाओं व 16 नगर पंचायतों में गुरुवार को 58.96 फीसदी मतदान हुआ। कम वोटिंग से वोटर निकाय चुनाव में प्रथम डिवीजन हासिल नहीं कर पाए। 2017 के निकाय चुनाव का मत प्रतिशत 61.86 रहा था।
निकाय चुनाव के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई। शुरुआती दौर में कई निकायों में वोटिंग का प्रतिशत कम रहा लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा। वैसे-वैसे मतदान केंद्रों पर वोटरों की भीड़ बढ़ने लगी। दोपहर 12 बजे तक मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि इसके बाद फिर बूथों पर सन्नाटा लगा। निकाय के वोटर घरों से नहीं निकले।
विज्ञापन

अधिकांश ने मतदान दिवस पर आराम किया। इससे जिले में वोटिंग का कांटा 58.96 प्रतिशत पर ही अटक गया। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीठासीन अधिकारियों ने मतपेटी सील की। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ले जाकर तहसीलस्तर पर अलग, अलग बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दो चुनावों के मत प्रतिशत पर नजर डालें तो 2017 में ही रिकाॅर्ड वोटिंग हुई थी। उस समय 61.86 प्रतिशत मतदान का रिकाॅर्ड बना था। वहीं 2012 में 55.75 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि इस बार वोटिंग प्रतिशत 58.96 रहा। जानकारों के मुताबिक, पिछले दो चुनावों में वोटिंग का समय एक घंटा कम था और मतदान केवल पांच बजे तक ही हुआ था। तब भी पिछले चुनाव में वोटों की झमाझम बारिश हुई थी। इस बार मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया गया था। वोटिंग शाम छह बजे तक चली थी। इसके बाद भी वोटिंग प्रतिशत नहीं बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed