{"_id":"6841ddd9e477b9527b039bfe","slug":"57-seed-shops-inspected-39-samples-taken-unnao-news-c-221-1-sknp1055-132174-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 57 बीज दुकानों की जांच, 39 नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 57 बीज दुकानों की जांच, 39 नमूने लिए
Thu, 05 Jun 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। डीएम की ओर से गठित कृषि विभाग की चार टीमों ने गुरुवार को 57 बीज दुकानों पर छापा मारा। बीज के 39 नमूने लिए गए। पांच दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिला कृषि अधिकारी शशांक चौधरी ने बांगरमऊ व हसनगंज, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला ने पुरवा, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक अनुराग कुमार ने सफीपुर व उपकृषि निदेशक रवि प्रकाश ने बीघापुर व सदर तहसील क्षेत्र की दुकानों में छापा मारा। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने छह तहसीलों में 57 दुकानें जांचीं। इस दौरान 39 बीज नमूने लिए। वहीं रजिस्टर अपडेट न मिलने पर पांच दुकानदारों को नोटिस जारी की गई। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बीज के नमूने परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)