{"_id":"606489e48ebc3e591e5b74c8","slug":"52-bigha-crop-ashes-due-to-fire-householder-also-burnt-unnao-news-knp620716765","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 52 बीघा फसल राख, गृहस्थी भी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 52 बीघा फसल राख, गृहस्थी भी जली
विज्ञापन
मौरावां में खेत में आग लगने के बाद फसल बचाने का प्रयास करते किसान।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिले में नौ स्थानों पर आग लगने से 52 बीघा फसल और एक घर की गृहस्थी राख हो गई। दिन रात मेहनत और लागत से तैयार की गई गई फसल को धू-धूकर जलता देख किसान फफक पड़े। सूचना के बाद भी घंटों बाद दमकल के पहुंचने पर किसानों में नाराजगी रही। राजस्व विभाग आग से हुए नुकसान का आंकलन कर रहा है। एडीएम राकेश कुमार ने कहा कि नुकसान का आंकलन कर पीड़ितों को हर संभव आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
घटना-एक
मौरावां। मौरावां कस्बा इंटर कॉलेज के पीछे मिश्रीलाल के खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग से चिंगारी फसल पर गिर गई। इससे पड़ोसी गंगा महेश, श्रीपाल, राज नारायण, राज बहादुर, विजय शंकर समेत नौ किसानों की 14 बीघा फसल जलकर राख हो गई। दमकल के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। लेखपाल श्रीकृष्ण ने नुकसान का आंकलन कर अफसरों को रिपोर्ट भेजकर मुआवजे का आश्वासन दिया है।
घटना-दो
फतेहपुर चौरासी। पटपरगंज गांव के बाहर फिरोजनगर निवासी रमेश सिंह के खेत हैं। बुधवार दोपहर खेतों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग से आग लग गई। आग से उनकी एक बीघा, पड़ोसी राम प्रसाद की डेढ़ बीघा, अनिल की पांच बीघा, कस्तूरी की पांच बीघा, सुखदेई की 15 बिसुवा, राजेंद्र बहादुर सिंह की चार बिसुवा, शाकिर अली की एक बीघा, मुन्नी देवी की डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
-
घटना-तीन
फतेहपुर चौरासी। तेजीखेड़ा गांव के बाहर देवी यादव की डेढ़ बीघा, गिरेंद्र की एक बीघा, भगवती यादव की डेढ़ बीघा, नरेश की दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दमकल के पहुंचने से पहले आग पर ग्रामीणाें ने काबू पा लिया। लेखपाल दीपक गौड़ ने नुकसान का आंकलन किया है।
-
घटना-चार
सोनिक। बंदरहा गांव निवासी हरिशंकर के खेत में बुधवार दोपहर संदिग्ध हालात में आग लग गई। उसकी पांच बिसुवा फसल जलकर राख हो गई। आग से पड़ोसी ओम प्रकाश की पांच बिसवा, हरिपाल की 10 बिसुवा, वीरपाल की एक बीघा, राजेंद्र की 10 बिसुवा, रामसनेही की 15 बिसुवा व मतोले की आठ बिसुवा फसल जलकर राख हो गई।
-
घटना-पांच
सोनिक। पेहू गांव में लगी आग से दो किसानों की दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। जली फसल देखकर किसानों की आंखों में आंसू आ गए। उनका कहना था कि दिन-रात मेहनत कर फसल तैयार की थी। आग ने सभी मंसूबों पर पानी फेर दिया।
-
घटना-छह
चकलवंशी। सफीपुर तहसील के पावा गांव में बुधवार दोपहर हसनपुर गांव निवासी गुड्डू के खेत के बाहर फूस में किसी ने बीड़ी जलाकर फेंक दी। तेज हवा के बीच चिंगारी ने गुड्डू, पड़ोसी रजऊ, नन्हेलाल, रामचंद्र, अनिल कुमार, सूर्यकांत, रामगोपाल, जयराम, मंशाराम के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को चपेट में ले लिया। आग से 10 बीघा फसल व कुक्कुट फार्म जल कर राख हो गया। लेखपाल महेंद्र कुमार ने नुकसान का आंकलन किया है।
-
घटना-सात।
गंजमुरादाबाद। थाना बेहटामुजावर क्षेत्र के ग्राम अटवा वैक में घूरे से उठी चिंगारी से भिखारी और भोला के खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। हवा के तेज झोंके से भड़की आग ने पड़ोस में मौजूद राजाराम की परवल और कुंदरू की एक बीघा भीठ को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने पंपसेट की मदद से आग पर काबू पाया।
-
घटना-आठ
सोनिक। दही चौकी स्थित पॉलीटेक्निक के पीछे हाईटेंशन लाइन का तार तेज हवा के झोंके के साथ टूटकर गिर गया। विद्युत आपूर्ति शुरू होने से आग लग गई। तेज लपटें उठती देख दमकल को सूचना दी गई। दमकल ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पॉलीटेक्निक प्राधानाचार्य पीयूष शाक्य ने बताया कि आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है।
-
घटना-नौ
बीघापुर। ग्राम रुझिहई निवासी दिनेश पासवान के घर बुधवार दोपहर तीन बजे खाना बनाने के बाद चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। तेज हवा चलने से आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। इससे घर में रखी 15 हजार की नगदी व अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फतेहपुर चौरासी में फसल जलती देख खेत की ओर भागते किसान- फोटो : UNNAO