{"_id":"5c6076febdec2208b000fc86","slug":"51549825790-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्न यूनिट में बछड़े की मौत, दो दिन बाद भी नहीं उठाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्न यूनिट में बछड़े की मौत, दो दिन बाद भी नहीं उठाया शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिला अस्पताल में दो दिन पूर्व ओपीडी कक्ष में बंद हुए बछड़े की मौत हो गई। सूचना के बाद भी शव न हटाए जाने से फैली दुर्गंध से अस्पताल कालोनी में रहने वाले स्वास्थ्यकर्मी परेशान हैं। ओपीडी में मरीजों को भी मुश्किलें हो रही हैं। यह हाल तब है जब शनिवार को ओपीडी के दौरान सीएमएस व अस्पताल मैनेजर को इसकी सूचना दे भी गई थी।
जिला अस्पताल में बर्न यूनिट के निकट शनिवार सुबह एक बछड़े की मौत हो गई थी। ओपीडी में आने वाले मरीजों ने बछड़े के शव को उठवाने के लिए अस्पताल मैनेजर आरिफ व सीएमएस डा. एम लाल को सूचना दी। हालांकि सूचना पर ध्यान नहीं दिया गया। रविवार को शव से उठ रही दुर्गंध ने कालोनी में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीएमएस डा. एम लाल ने बताया कि सफाई कर्मियों को शव हटाने के निर्देश दिए गए थे। अगर उन्होंने नहीं शव नहीं हटाया तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
-सूचना के बाद भी सीएमएस व मैनेजर ने की अनदेखी