फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   50 pregnant women returned disappointed after not being registered for ultrasound

Unnao News: अल्ट्रासाउंड के लिए पंजीकरण न होने पर मायूस लौटीं 50 गर्भवतियां

Fri, 02 Aug 2024 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
50 pregnant women returned disappointed after not being registered for ultrasound
उन्नाव। नवाबगंज सीएचसी पहुंची गर्भवतियों ने ई- वाउचर के तहत अल्ट्रासाउंड कराने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। लेकिन उनके मोबाइल पर प्राप्त होने वाला ई-वाउचर तकनीकी खराबी के कारण नहीं मिले। इससे 50 महिलाएं मायूस होकर लौट गईं।
विज्ञापन

जिले के जिन स्वास्थ्य केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है। वहां पर शासन की ओर से संचालित ई-वाउचर योजना के तहत गर्भवती महिलाओं का निजी पैथोलॉजी में अल्ट्रासाउंड करवाया जाता है। इसका भुगतान शासन से किया जाता है। लेकिन ई-वाउचर लेने के लिए गर्भवतियों को सीएचसी में पंजीकरण कराना पड़ता है। इसके बाद उनके मोबाइल पर वाउचर आ जाता है। गुरुवार को नवाबगंज सीएचसी में अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची। 50 गर्भवती महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उनके मोबाइल पर ओटीपी नहीं पहुंचा। इससे उन्हें ई-वाउचर नहीं मिल सका। गर्भवतियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण ई वाउचर जनरेट नहीं हो सका है। उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई। जल्द गर्भवतियों को ई-वाउचर उपलब्ध कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed