फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   50 bighas of wheat crop burnt due to fire

Unnao News: आग से 50 बीघा गेहूं की फसल जली

Tue, 18 Apr 2023 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
50 bighas of wheat crop burnt due to fire
बिछिया/अचलगंज। सदर तहसील के गांव तारगांव में सोमवार दोपहर गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने 50 बीघा फसल को राख कर दिया। किसानों ने आग लगने की जानकारी राजस्व विभाग को दी। वहीं अचलगंज के इटौली में आग से चार घरों की गृहस्थी जल गई।
विज्ञापन

सदर तहसील के तारगांव में दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के 27 किसानों की गेहूं की फसल में आग पकड़ ली। किसानों ने फसल जलती देख घटना की जानकारी गांव के समाजसेवी सुमानी सिंह को दी। सुमानी सिंह ने दरोगाखेड़ा पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड व चौकी प्रभारी अंगद सिंह मौके पर पहुंचे। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि फायर ब्रिगेड के बुझाने के बावजूद भी 50 बीघा फसल जलकर राख हो गई। पुत्तन, विमल की एक, रामकिशोर की चार, रामनरेश की तीन, शिवकुमार, वीरेंद्र, अशोक, लालता, आदित्य की तीन-तीन और दुर्गा सविता, सुभाष की दो-दो बीघा सहित 27 किसानों की 50 बीघा फसल जलने से लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने की जानकारी किसानों ने राजस्व विभाग को दी है।
विज्ञापन

वहीं, अचलगंज थानाक्षेत्र के इटौली में सोमवार दोपहर घरों के पीछे पड़े कूड़े व सूखे पत्तों में अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझते तब तक आग ने पास के ही रविदास, नन्हकू, सोनू व बहादुर के घरों को चपेट में ले लिया। दमकल व पुलिस को सूचना दी गई। उसके आने से पहले ही ग्रामीणों ने अपने संसाधनों से आग पर काबू पा लिया। आग से चारों घरों की गृहस्थी, खाने-पीने का सामान व कपड़े जल गए। सूचना पर नायब तहसीलदार मंजूला मिश्रा व थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी मौके पर पहुंचे। लेखपाल उदयभान ने नुकसान का आकलन कर प्रशासन को रिपोर्ट भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed