फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   430 teachers have become the Head Master

430 टीचर हो गए हेड मास्टर

Sat, 04 Jul 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 04 Jul 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
430 teachers have become the Head Master
उन्नाव। जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रमोशन के बाद 430 टीचर हेड मास्टर हो गए। प्रधान टीचरों की नियुक्ति को लेकर बीएसए ने डायट कैंपस में प्राथमिक विद्यालय के मई 1997 तक के प्रधान टीचर व उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक टीचरों की काउंसलिंग कराई गई। इसमें सुबह आठ बजे शुरू हुई काउंसिलिंग दोपहर दो बजे तक हुई।
विज्ञापन


काउंसलिंग कराने के लिए बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह डायट के स्काउट गाइड भवन में छह काउंटर लगाए थे। इसमें पहले काउंटर पर बीईओ मियागंज अरविंद कुशवाहा विकासखंड सिकंदरपुर करन व सुमेरपुर ब्लॉक के टीचरों की काउंसिलिंग करा रहा थे। दूसरे काउंटर पर बीईओ हसनगंज मृत्युंजय यादव को लगाया गया था। यहां हसनगंज व पुरवा ब्लॉक के टीचरों की कांउसलिंग की गई।
विज्ञापन


मियागंज हिलौली व फतेहपुर चौरासी ब्लॉक के टीचरों की काउंसलिंग नगर शिक्षाधिकारी सुरेशचंद्र वर्मा करा रहे थे। नवाबगंज, गंजमुरादाबाद व सरोसी में बीईओ मुख्यालय राजेश सिंह व बाबू उदय को लगाया गया था। बिछिया, बांगरमऊ, सफीपुर व बीघापुर के टीचरों की काउंसलिंग नवाबगंज बीईओ केडी यादव करा रहे थे। वहीं बीईओ बिछिया उमाकांत सिंह औरास व असोहा के टीचराें की काउंसलिंग के लिए लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए ने पहले लाइन लगाकर महिला टीचरों की काउंसलिंग कराई। उसके बाद जो विद्यालय बचे उसमें पुरुष टीचरों की काउंसलिंग कराई गई। सिकंदरपुर सरोसी, बिछिया व सिकंदरपुर करन ब्लॉक के टीचरों की काउंसलिंग नहीं कराई। इन विकासखंडों के टीचरों को रोस्टर से विद्यालय दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed