{"_id":"5b8056b642c79246361b145c","slug":"41535137462-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के संग अभिभावक भी बनेंगे स्वच्छता सर्वेक्षण के भागीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के संग अभिभावक भी बनेंगे स्वच्छता सर्वेक्षण के भागीदार
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। इंटर कालेज में पढ़ रहे छात्रों के अभिभावकों को डीआईओएस ने स्वच्छता सर्वेक्षण एप 2018 से जोड़ने की पहल की है। अब प्रधानाचार्य अभिभावकों के साथ बैठक कर उन्हें स्मार्ट फोन पर स्वच्छता सर्वेक्षण एप 2018 डाउनलोड करने की अपील के साथ ही जिले को अव्वल बनाने के लिए वोटिंग के लिए जागरूक करेंगे। डीआईओएस का अभियान शुरू हो गया है।
जिला प्रशासन स्वच्छता सर्वेक्षण एप 2018 के माध्यम से जनपद को स्वच्छ भारत मिशन में नंबर एक लाने की कवायद में जुटा पड़ा है। सीडीओ ने डीआईओएस को भी स्वच्छता सर्वेक्षण एप डाउनलोड कराने का लक्ष्य दिया है। डीआईओएस राकेश कुमार ने प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को अभियान से जोड़ा है। इंटर कालेज प्रधानाचार्यों ने अभिभावकों के साथ बैठक कर जागरुकता अभियान की शुरुआत कर दी है। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण एप 2018 को अभिभावकों के स्मार्ट फोन पर डाउनलोड कराने का सिलसिला शुरू हो गया है।
-स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले को अव्वल बनाने की कवायद
-शिक्षक कालेजों में अभिभावकों के साथ लगाएंगे पाठशाला