{"_id":"5f5fbd218ebc3e51e140eb3f","slug":"40-infected-in-the-district-by-corona-unnao-news-knp582679020","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जिले में 40 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जिले में 40 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिले में कोरोना की हुई जांच में 40 की रिपोर्ट संक्रमित आई है। इसमें महिला अस्पताल की गर्भवती समेत जिला कारागार के दस बंदी भी शामिल हैं। संक्रमितों में रैपिड एंटीजेन किट से 31 व जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन से 9 की रिपोर्ट संक्रमित आई है।
जिले में रैपिड एंटीजन किट से हुई जांच में हिलौली में 35, 38 व 45 साल के तीन युवक, मियागंज में 35 साल की महिला, 52 साल का अधेड़, सफीपुर में 45 साल का युवक, शुक्लागंज के अलग-अलग मोहल्लों में 7, जिला महिला अस्पताल में गर्भवती, जिला अस्पताल में एंटीजन किट से हुई जांच में 7 व ट्रूनेट मशीन से 9 व जिला कारागार में 10 बंदियों की रिपोर्ट संक्रमित आई है। जिला कारागार में लगातार बंदियों के संक्रमित आने से बंदियों को जेल में ही बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। जिला महिला अस्पताल में मिली गर्भवती को कानपुर रेफर कर दिया गया है।
सीएमओ बोले
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना से एक की मौत व 40 नए मरीज मिले हैं। इसमें दस बंदियों को जेल में बने आइसोलेशन वार्ड में व तीस अन्य मरीजों को बिछिया व नवाबगंज के श्रीराममूर्ति कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जिले में अब तक 2581 संक्रमित
जिले में अब तक 2581 संक्रमित मिल चुके हैं। स्वस्थ होने पर 1677 को घर भेजा जा चुका है। 844 का इलाज चल रहा है। इसमें 60 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 78 प्रवासी हैं।