फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   34 infected including inspector and two soldiers

दरोगा व दो सिपाही सहित 34 संक्रमित

Sat, 08 Aug 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
34 infected including inspector and two soldiers
बांगरमऊ में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद हॉटस्पॉट क्षेत्र को सैनिटाइज करते कर्मचारी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिले में एंटीजन रैपिड किट से हुई जांच में 34 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई है। इसमें औरास थाने में तैनात दरोगा, सिपाही के साथ बांगरमऊ में एक ही परिवार के दंपति सहित चार सदस्य शामिल हैं। संक्रमितों को बिछिया, औरास व श्रीराम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मोहान नगर पंचायत कार्यालय में सीएचसी के डॉ. राकेश गुप्ता की टीम ने एंटीजन रैपिड किट से कैंप में 61 लोगों की जांच की। जिसमें कंप्यूटर ऑपरेटर की की रिपोर्ट संक्रमित आई है।
विज्ञापन

अचलगंज थाने में तैनात सिपाही, एक ही परिवार के 3 सदस्य, गुरुवार को संक्रमित मिले डॉक्टर का 23 वर्षीय सहयोगी, गड़ारी गांव का 40 वर्षीय युवक, बांगरमऊ तहसील क्षेत्र में नौनिहालगंज मोहल्ले का 35 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय पत्नी, 3 वर्षीय बेटा व उनकी गाड़ी का 25 साल का चालक संक्रमित मिला है। फतेहपुर चौरासी ब्लॉक के गांव मौहाई निवासी 25 वर्षीय युवक व 18 वर्षीय उसकी बहन, औरास थाने में तैनात दरोगा व सिपाही, सफीपुर कस्बे में संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा में गुरुवार को मैनेजर के संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार को स्टाफ की जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें ब्राह्मणटोला निवासी चतुर्थश्रेणी कर्मचारी, हसनगंज तहसील के सीएचसी मियागंज में 50 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट हुआ जिसमें एक 30 वर्षीय महिला व 5 वर्षीय बच्ची की जांच रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। नवाबगंज ब्लॉक के अजगैन में 25 व 28 साल के दो युवक, गंजमुरादाबाद में 30 व 35 साल के दो युवक, शहर के कांशीराम कॉलोनी में 3 महिला, 2 युवक के साथ पुरानी बाजार मोहल्ले में अलग-अलग घरों के 5 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। वहीं, एआरटीओ कार्यालय में सहायक लिपिक व विकास भवन के ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर कोरोना संक्रमित मिला है।
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में 34 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें बांगरमऊ के एक परिवार के चार सदस्यों को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं, 30 संक्रमितों को औरास, बिछिया और श्रीराममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिले में अब तक 1030 संक्रमित
जिले में अब तक 1030 संक्रमित मिल चुके हैं। स्वस्थ होने पर 312 को घर भेजा जा चुका है। 696 का इलाज चल रहा है। इसमें 22 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 78 प्रवासी हैं।
48 घंटे के लिए कार्यालय किया गया सील
मोहान नगर पंचायत कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कार्यालय को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। ईओ रुकमणी बिस्ट ने बताया कि कार्यालय को सैनिटाइज कराया गया है। सभी की जांच भी करा दी गई है।

एआरटीओ कार्यालय दो दिन के लिए हुआ बंद
एआरटीओ कार्यालय में सहायक लिपिक के कोरोना संक्रमित आने के बाद एआरटीओ प्रशासन अनिल त्रिपाठी ने कार्यालय को सैनिटाइज कराकर दो दिनों के लिए बंद करा दिया है। संपर्क में रहने वालों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed