फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   34/5000 kabja hataane ko lekar hangaama, patharaav

कब्जा हटाने को लेकर हंगामा, पथराव

Tue, 18 Apr 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 18 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
34/5000 kabja hataane ko lekar hangaama, patharaav
दुकान में दोनों पक्षों में होती मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शहर कोतवाली के मोतीनगर में दुकान से कब्जा हटाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट और जमकर पथराव हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंची ने दोनो पक्षों को समझाने का प्रयास किया तो पुलिस से ही उलझ गए। बाद में पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। समझौता करने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ क्रास रिपोर्ट दर्ज किया है।

मोतीनगर निवासी राकेशचंद्र शुक्ला के मकान में बनी दुकानों में एक दुकान कई साल पहले अवधेश के पिता स्व. सुमेर यादव ने किराये पर लिया था। सुमेर ने इसमें मिठाई की दुकान खोली थी। सुमेर की मौत के बाद उसके बेटों ने दुकान नहीं खोली। राकेश के अनुसार दो साल से उन्हें दुकान का किराया भी नहीं दिया गया। रोजाना बिजली विभाग के कुछ कर्मचारी वहां आकर नशेबाजी और गाली गलौज करते हैं। रविवार को दुकान मालिक राकेश ने अवधेश से दुकान का किराया मांगा तो विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन


मौजूद लोगों ने समझाकर मामला शांत करा दिया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद दोनों पक्षों ने ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस दौरान दुकान में रखा सामान भी टूटफूट गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और दोनाें पक्षों शांत कराने का प्रयास किया तो वह पुलिस से ही उलझ गए। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर गई। अवधेश के अनुसार दोपहर लगभग दो बजे दुकान की वह सफाई कर रहा था। तभी राकेश व उनका बेटा आया और गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ तो राकेश ने छत पर चढ़कर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जबकि राकेश का कहना है कि पहले इन लोगों ने हमला किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लाई। एसएसआई मणिशंकर तिवारी ने बताया जब सुलह के लिए कोई पक्ष राजी नहीं हुआ तो दोनों पक्षों से चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed