फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   32 block level officers sallery stop

एडीओ पंचायत सहित 32 ब्लाक अधिकारियों का वेतन रोका

Sun, 11 Sep 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
32 block level officers sallery stop
उन्नाव। केयरटेकरों ने मानदेय न मिलने पर सामुदायिक शौचालयों का ताला नहीं खोला। लखनऊ मुख्यालय से जानकारी की गई तो पता चला कि उनके अनुबंध का नवीनीकरण भी नहीं किया गया है। इसे लापरवाही मानकर सीडीओ ने 32 अफसरों का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

1040 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। इन्हें खोलने व बंद करने की जिम्मेदारी समूह की महिलाओं को दी गई है। उन्हें छह हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाता है। शौचालय खोलने का समय सुबह पांच से दस बजे तक और शाम को चार से रात आठ बजे तक निर्धारित है।
विज्ञापन

पिछले दिनों लखनऊ मुख्यालय से केयरटेकरों से फोन पर संपर्क किया गया तो पता चला कि अधिकांश शौचालय बंद हैं। केयरटेेकरों ने तीन से छह माह का मानदेय न मिलने की बात कही। मुख्यालय से आई रिपोर्ट को सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने गंभीरता से लिया। उन्होंने 16 विकास खंडों के एडीओ पंचायत व सहायक विकास अधिकारी आईएसबी का वेतन रोक दिया है। निर्देश दिए हैं कि जब तक सभी पंचायतों में केयरटेकर का भुगतान और इसकी फीडिंग संबंधित पोर्टल पर नहीं होगी, वेतन जारी नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed