फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   दो सगे भाई झील में डूबे, एक की मौत

दो सगे भाई झील में डूबे, एक की मौत

Thu, 30 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
दो सगे भाई झील में डूबे, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बीघापुर (उन्नाव)। झील में नहाते समय दो सगे भाई व उनका एक साथी गहराई में चले गए। सगे भाइयों में से एक की मौत हो गई। जबकि दो किसी तरह झील से बाहर आए। घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने झील में डूबे बच्चे का शव नदी से बाहर निकाला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।


बीघापुर थाना क्षेत्र के ग्राम दीवानखेड़ा निवासी विजय प्रताप प्रजापति का 11 वर्षीय पुत्र अजय मंगलवार शाम अपने छोटे भाई आयुष (8) व साथी नितिन(12) पुत्र शैलेंद्र के साथ दीवानखेड़ा व अरम गांव के बीच स्थित झील में नहाने गए थे। इस दौरान अधिक गहराई में जाने से अजय झील में डूबने लगा। अजय को डूबता देख छोटे भाई आयुष व नितिन ने उसे बचाने का प्रयास किया इस दौरान वह भी डूबने लगे। हालांकि किसी तरह खुद को संभालकर आयुष व नितिन झील से बाहर आ गए लेकिन अजय डूब गया।
विज्ञापन


आयुष व नितिन ने गांव पहुंच परिजनों को घटना की सूचना दी। ग्रामीण व परिजन भागकर मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने अजय का शव झील से बाहर निकाला। परिजनों ने देर शाम हुई घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। उन्होंने शव गांव ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नहाते समय हुआ हादसा, परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed