{"_id":"5b5f5ab84f1c1b096a8b4607","slug":"31532975800-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में दुरुस्त होगी बिजली, पानी की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में दुरुस्त होगी बिजली, पानी की समस्या
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। कलक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में आयोजित प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में बिजली, पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा की गई।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहरी हेल्थ सेंटर के तहत नगर पालिका परिषद उन्नाव के अल्पसंख्यक बहुल आबादी वाले वार्ड में केंद्र स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। इससे लगभग 70 प्रतिशत अल्पसंख्यक समुदाय की आबादी लाभान्वित हो सकेगी। इसी तरह जल निगम सोलर ड्यूलपंप के लिए स्थल चिह्नित कर लिए गए हैं। इससे अल्पसंख्यक आबादी को पानी की कठिनाइयों से निजात मिलेगी।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में राजकीय बालिका इंटर कालेज में एक हजार छात्राओं के बैठने के लिए दो शिक्षण कक्ष, परीक्षा हाल का निर्माण व फ र्नीचर के साथ-साथ साज सज्जा कराने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि बालिका इंटर कालेज के परिसर में पर्याप्त भूमि है। जीआईसी में 15 जर्जर शिक्षण कक्षों को ध्वस्त कराकर उनके स्थान पर नए कक्षों का निर्माण कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विद्युत वितरण खंड प्रथम ने कोतवाली उन्नाव एवं चौकी सदर क्षेत्र में बिलिंग केंद्र की स्थापना का प्रस्ताव दिया। बैठक में सीएमओ डा. लालता प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षाधिकारी, आईटीआई के प्राचार्य, अधिशासी अभियंता जल निगम एवं सोशल वर्कर गौसिया खान समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में दुरुस्त होगी बिजली, पानी की समस्या
कलक्ट्रेट के पन्नालाल सभागार में हुई प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम की समीक्षा बैठक