फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   300 million from the bank 's clearing stalled strike

बैंक हड़ताल से 300 करोड़ की क्लियरिंग ठप

Sat, 09 Jan 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 09 Jan 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
300 million from the bank 's clearing stalled strike

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सहयोगी बैंकों को एसबीआई में विलय करने को लेकर हुए द्वि-पक्षीय समझौते का उल्लंघन, श्रम संगठन अधिकारों को प्रबंधन के इशारे पर सहयोगी बैंकों के अधिकार छीनने आदि के विरोध में जिले के बैंक कर्मचारी (एसबीआई व ग्रामीण बैंकों को छोड़कर) हड़ताल पर रहे।

विज्ञापन



हड़ताल के चलते बैंकों के ताले नहीं खुले और कर्मचारियों ने बैंक गेट पर मीटिंग कर सरकार के फैसले को कोसा और विरोध में नारेबाजी की। बैंकों में कामकाज न होने से 300 करोड़ की क्लियरिंग ठप रही। लेनदेन के लिए आए ग्राहक बैंक गेट में ताला लटका मिला तो वह वापस लौट गए।
विज्ञापन


 
आल इंडिया बैंक इंपलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी क्षेत्र के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल में स्टेट बैंक आफ इंडिया व ग्रामीण बैंकों के कर्मचारी शामिल नहीं हुए। इससे एसबीआई व ग्रामीण बैंकों की शाखाओं में कामकाज होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाबूगंज स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में कर्मचारियों ने यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन किया और सरकार के इन फैसलों को जमकर कोसा।


सभा को संबोधित करते हुए यूपीबीईयू के मंत्री प्रकाश अवस्थी ने कहा कि प्रबंधन हर प्रकार से द्वि-पक्षीय संबंधों को समाप्त कर वार्तालाप के स्थान पर हठधर्मी व मनमाने तरीके से बैंकों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है। जब-जब सरकार ने कथित बैंकिग सुधारों का तरीका अपनाने का प्रयास किया है।

 
यूनियन ने बैंक व देश की जनता के हित में उसका विरोध किया है। इसलिए बैंक कर्मी इन विसंगतियों को लेकर सरकार के निर्णयों का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। हड़ताल के चलते जिले में 300 करोड़ की क्लीयरिंग ठप रही।




सभा के दौरान कर्मचारियों में पीएन सिंह, बुधवीर सिंह, ज्ञानेश बाजपेई, राकेश, जगदीश सैनी, अरविंद यादव, मुकेश, रोहन, विनोद शुक्ला, उदय तिवारी, फत्ते सिंह, उमाशंकर, प्रमोद आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed