{"_id":"5d9e31178ebc3e93c418bf17","slug":"3-50-lakh-jewels-were-robbed-from-saraf-by-crooks-unnao-news-knp5186239148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ से 3.50 लाख के जेवर लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ से 3.50 लाख के जेवर लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद में सराफ की दुकान में हुई लूट की घटना में सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए लुटेरे।
- फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद। कस्बे की सदर बाजार में बाइक से सराफा की दुकान पहुंचे बदमाशों ने खरीदारी के बहाने सोने के बाले का डिब्बा छीनकर भाग निकले। घटना से व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर एएसपी व कोतवाली पुलिस पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। सराफा व्यापारी के मुताबिक लूटे गए जेवरों की कीमत 3.50 लाख रुपये है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है।
गंजमुरादाबाद में मोहल्ला बड़ी बाजार निवासी अनुपम रस्तोगी की सदर बाजार में सराफा की दुकान है। मंगलवार दोपहर करीब 1:15 बजे अनुपम अपने बेटे विजयेंद्र को दुकान पर बैठाकर खाना खाने घर चले गए। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लुटेरे दुकान के बाहर पहुंचे। दो बदमाश दुकान के भीतर पहुंचे और एक बाइक पर ही बैठा रहा। लुटेरों ने विजयेंद्र को झांसा देने के लिए पहले चांदी का लाकेट (हाय) मांगा। उसे देखने के बाद दोनों ने सोने के बाले दिखाने को कहा। जैसे ही विजयेंद्र ने काउंटर से जेवर का डिब्बा निकाला, लुटेरों ने उससे डिब्बा छीन लिया और बाइक से बांगरमऊ की ओर भाग निकले। विजयेंद्र ने शोर मचाया। लोगों को जानकारी हुई तो लुटेरों को पकड़ने के लिए पीछा भी किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।
दुकान संचालक अनुपम की सूचना पर पहुंचे गंजमुरादाबाद पुलिस चौकी इंचार्ज राजेंद्रकांत शुक्ला घटनास्थल पहुंचे और पीड़ित दुकानदार के पुत्र विजयेंद्र से पूरी जानकारी लेकर बांगरमऊ कोतवाल अरविंद सिंह व अन्य उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। सराफा व्यापारी के मुताबिक जो डिब्बा बदमाश लूटकर भागे हैं उसमें सोने के 100 ग्राम वजन के 50 जोड़ी बाला रखे थे। जिसकी कीमत करीब 3.50 लाख रुपये है।
विज्ञापन
कोतवाल ने दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। चेहरा स्पष्ट न होने से पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने दुकानदार के चचेरे भाई गोपाल रस्तोगी की ज्वैलरी की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज निकलवाई, पर इसमें भी लुटेरों के चेहरे साफ नजर नहीं आए। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों पर लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मंगलवार शाम को सीओ यदुवेंद्र यादव और एएसपी विनोद कुमार पांडेय ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। एएसपी ने बताया कि लुटेरों की पहचान के लिए एक्सपर्ट को बुलाकर सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जाएंगे। शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।
व्यापारी नेता ने की जल्द खुलासे की मांग
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष संदीप रस्तोगी, हाजी मो.शादाब, शुभेंदु दीक्षित ने एएसपी वीके पांडेय से घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। 4 अक्तूबर को बैंक से रुपये निकाल कर जा रहे दंपति को झांसा देकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने 25 हजार रुपये पार कर दिए थे। व्यापारियों को शक है कि हो सकता है इस वारदात में भी उन्हीं बदमाशों का हाथ हो।