{"_id":"5f0a099b8ebc3e63d7045496","slug":"29-corona-infected-in-district-including-two-soldiers-unnao-news-knp5706820124","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सिपाही समेत जिले में 29 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सिपाही समेत जिले में 29 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में दो सिपाही समेत 29 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन से शहर के मोहल्ला किला की एक प्रसूता सहित शुक्लागंज के डाकतार कॉलोनी के दो युवकों की रिपोर्ट शामिल हैं। लखनऊ पीजीआई से आई रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला कब्बाखेड़ा में 13, शहर कोतवाली में तैनात दो सिपाही, मियागंज ब्लॉक के गांव रावतपुर सरौंहा में युवक, बीघापुर तहसील के सुमेरपुर में 2, शुक्लागंज के मोहल्ला प्रेमनगर में मां-बेटी व बांगरमऊ निवासी युवक, सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के गांव बेथर निवासी युवक, हिलौली ब्लॉक के गांव अमिलिहाखेड़ा निवासी युवक व सफीपुर तहसील के मोहद्दीनपुर मोहल्ले में दंपति व उसकी बेटी की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। संक्रमितों को सोहरामऊ स्थित श्रीराममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में बने कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार को आई लखनऊ पीजीआई से आई रिपोर्ट में सदर कोतवाली में तैनात दो सिपाही, शहर के मोहल्ला कब्बाखेड़ा में 8 जुलाई को कोरोना संक्रमित मिले युवक के संपर्क में रहने वालों में 23 वर्षीय युवक, 52 साल का युवक, 65 साल की वृद्धा, 10 साल की बच्ची, 26 साल के दो युवक, 21, 25, 45, 21 साल के चार युवक, 45 साल की महिला, 8 साल का बच्चा, 48 साल की महिला, 21 साल की युवती, मियागंज ब्लॉक के गांव रावतपुर सरौंहा में 22 साल का युवक, सुमेरपुर ब्लॉक के कस्बे में 25 साल की महिला, 23 साल का युवक, सफीपुर तहसील के मोहम्मदीनपुर में 28 साल का युवक, 26 साल की उसकी पत्नी व 7 साल की बेटी के साथ शुक्लागंज के मोहल्ला प्रेमनगर में 25 व 17 वर्षीय मां-बेटी, सिंकदपुर कर्ण ब्लॉक के गांव बेथर निवासी 23 साल का युवक, हिलौली ब्लॉक के गांव अमिलिहा निवासी 35 साल का युवक व बांगरमऊ के मोहल्ला मुकरियाना में एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मुकरियाना मोहल्ला निवासी युवक का इलाज लखनऊ में चल रहा है। जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन से शहर के किला मोहल्ला निवासी प्रसूता व शुक्लागंज की डाकतार कॉलोनी निवासी दो युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं।
सीएमओ बोले
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में 29 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। संक्रमितों को श्रीराममूर्ति स्मारक कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें बांगरमऊ के मुकिरायाना निवासी युवक की रिपोर्ट लखनऊ से आई है।
विज्ञापन
जिले में अबतक 329 कोरोना संक्रमित
जिले में अबतक 329 कोरोना संक्रमित, इनमें स्वस्थ होने पर 127 डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। कोरोना से अब तक जिले में पांच लोगों की मौत हो गई है। 197 का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमितों में 76 प्रवासी हैं।