फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   25 injured in accident

हाइवे पर तीन वाहनों में भिड़ंत, 25 घायल

Wed, 04 Mar 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 04 Mar 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
25 injured in accident
नवाबगंज/अजगैन। लखनऊ-कानपुर हाइवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ट्रेलर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क के दूसरी तरफ टाटा सूमो को टक्कर मारते हुए कार पर चढ़ गई। हादसे में करीब पच्चीस लोग घायल हुए हैं। वाहनों में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। कुछ लोग तो बस की खिड़की से कूद गए।
विज्ञापन


घायल हुए लोग ग्रामीणों की मदद से दूसरे सवारी साधनों से लखनऊ और कानपुर निकल गए। गंभीर रूप से घायल दो दंपति समेत छह लोगों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के चलते हाइवे पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। अजगैन थाना पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन


लखनऊ कानपुर हाइवे पर अजगैन थानाक्षेत्र में बसीरतगंज कटरा गांव के पास शाम करीब पांच बजे एक ट्रेलर (दस चक्का ट्रक) लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहा था चालक ट्रेलर को बैक करने लगा इसी दौरान लखनऊ की ओर जा रही फैजाबाद डिपो की बस ट्रेलर से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगने के बाद चालक नियंत्रण खो बैठा, बस और डिवाइडर फांदते हुए सड़क के दूसरी तरफ  पहुंच गई और कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही नीली बत्ती लगी टाटा सूमो में टकराते उसके पीछे खड़ी कार के ऊपर चढ़ गई। कटरा आसपास अन्य गांव के लोग मौके पर पहुंचे और वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। लोगों को जो भी साधन मिला घायलों को लेकर लखनऊ और कानपुर निकल गए।


ग्रामीणों के मुताबिक तीनों वाहनों में कम से कम पच्चीस लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची अजगैन पुलिस ने बस में सवार कानपुर के कल्याणपुर निवासी सुमन वर्मा (30) पत्नी रवींद्र कुमार, उनके बेटे अरुष (10),  इसी थानाक्षेत्र की गायत्रीपुरम कालोनी निवासी प्रीती (32) पत्नी जयप्रकाश, उनकी बेटी बेबी (5), बेटा अर्श (4) के अलावा कार मालिक कानपुर निवासी राहुल अग्रवाल और चालक राजेंद्र कुमार (30) को जिला अस्पताल पहुंचाया। नीली बत्ती लगी टाटा सूमो उपायुक्त हमीरपुर (स्वरोजगार) की बताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी तक इसकी पुष्टि न हो पाने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed