फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   25 gram panchayat development officers notice

25 वीडीओ को नोटिस जारी

Sat, 27 Dec 2014 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 27 Dec 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
25 gram panchayat development officers notice

उन्नाव। जनपद की कुल 954 में एक सौ से अधिक ग्राम पंचायतों में इस वित्तीय वर्ष के आठ माह में एक लाख रुपये खर्च नहीं हो पाए हैं।

विज्ञापन


नियमत: गांवों में प्रत्येक माह एक लाख रुपये खर्च किए जाने चाहिए लेकिन ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने इस नियम की जमकर धज्जियां उड़ाईं। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने 25 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।

विकासखंड सफीपुर की ग्राम पंचायत नौबतपुर में इस वित्तीय वर्ष के आठ माह में मनरेगा में मात्र 2 हजार रुपये ही खर्च किए जा सके हैं। यहां के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अयोध्या प्रसाद हैं। यही स्थिति इसी विकासखंड की दूसरी ग्राम पंचायत सकहन राजपूतान की है।
विज्ञापन


यहां पर तैनात वीडीओ जंगबहादुर आठ में माह 2 हजार रुपये ही खर्च कर पाए। बिछिया विकासखंड के अतरसा में वीडीओ रणंजय सिंह भी मात्र 2 हजार रुपये का ही काम गांव में करा सके। यही वीडीओ एक अन्य गांव अड़ेरुवा में मात्र 3 हजार रुपये ही खर्च कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरवा विकासखंड की नवाब के वीडीओ राजीव दीक्षित हैं। उन्होंने आठ माह में 6 हजार रुपये खर्च किए हैं। इसी प्रकार सफीपुर की ग्राम पंचायत इब्राहिमाबाद के विजय कुमार ने मात्र 6 हजार रुपये ही खर्च किए हैं। हसनगंज के रसूलपुर बकिया में 4 हजार रुपये के ही काम हो सके हैं। यहां पर प्रवीन दुबे बतौर वीडीओ तैनात हैं।


इन गांव के लोग आज भी नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। पिछले दिनों हुई समीक्षा बैठक में मामले की जानकारी होने पर सीडीओ ने 25 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी की है। निर्देश दिए हैं कि जल्द नोटिस का जवाब दें। यदि निर्धारित समयावधि में नोटिस का जवाब न दिया तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

रोजगार के लिए भटक रहे मनरेगा मजदूर
बिछिया की दो ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां के मनरेगा मजदूर रोजगार के लिए भटक रहे हैं। इन गांवों में अतरसा और बड़ौरा है। अतरसा में रणंजय सिंह और बड़ौरा में केके अवस्थी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हैं। केके अवस्थी के एक अन्य गांव तारगांव में पिछले आठ माह में मात्र 16 हजार रुपये ही खर्च कर पाए हैं।


जारी की गई नोटिसें
बिछिया के गजेंद्र सिंह, राघवेन्द्र निगम, अनिल दमल दीक्षित, रामभरोसे यादव, शिवबरन वर्मा, रवि कुमार शर्मा।     पुरवा के अनिल पटेल, अनिल कुमार राना, महानंद शुक्ला, अशोक कुमार भारतीय। हसनगंज के प्रवीन दुबे, लल्लूलाल, अनिल कुमार शर्मा, सुनील कुमार ककरेटा, शैलेन्द्र दुबे, महेश चन्द्र, कमलाशंकर दीक्षित। सफीपुर के अयोध्या प्रसाद, सुनील त्रिवेदी, पवन मौर्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed