{"_id":"66e742fbec090a3a9103cb07","slug":"24-kgbv-girl-students-won-in-volleyball-unnao-news-c-221-1-uno1001-119852-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वाॅलीबॉल में केजीबीवी की 24 छात्राओं ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वाॅलीबॉल में केजीबीवी की 24 छात्राओं ने मारी बाजी
विज्ञापन
उन्नाव। रायबरेली जिले में हुई मंडल स्तरीय वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में उन्नाव की कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की 24 छात्राओं शानदार प्रदर्शन किया है। इन सभी को अक्तूबर में बरेली में होनी वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चननीत किया गया है।
रायबरेली जिले के मोती लाल नेहरू स्टेडियम में 13 सितंबर को 68वीं मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में मंडल में शामिल जिलों के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (केजीबीवी) की अंडर-14 और अंडर-17 छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। उन्नाव से अंडर-14 वर्ग में बिछिया ब्लॉक के केजीबीवी से छात्रा पूजा, रिया, असोहा से शिवानी, महक, अनामिका, करिश्मा और स्वाती, नवाबगंज से अनुष्का, सच्ची, बांगरमऊ से अपूर्व, रजनी और सिकंदरपुर सरोसी से शिवानी ने स्थान पक्का किया था।
वहीं, अंडर-17 में असोहा की शुभी, संगीता, वंदना, सीता, सरस्वती, आंशिका, बिछिया से अंकिता, पूनम पाल, संजना, सरोसी से आकांक्षा, बांगरमऊ से प्राची और रितिका ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इन सभी छात्राओं को अक्तूबर में बरेली में आयोजित होने वाली राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। डीआईओएस एसपी सिंह, बीएसए संगीता सिंह ने सभी छात्राओं और खेल शिक्षक बिट्टू, पद्मिनी और सुरेंद्र का हौसला बढ़ाया है।